Blog

सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर ।मस्तूरी पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो व वीडियो अपलोड एवं प्रसारित करने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई साइबर टीप लाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना में आईटी एक्ट एवं 14 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी की पहचान अभय कैवर्त पिता संतोष कैवर्त, उम्र 24 वर्ष, निवासी नेतानगर मस्तूरी के रूप में हुई है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर महिला एवं बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री के मामलों में त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में साइबर टीप लाइन से प्राप्त शिकायत पर तकनीकी जांच की गई। विवेचना के दौरान मोबाइल टावर लोकेशन, आईपी एड्रेस एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मस्तूरी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को हिरासत में
लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर अपराधों की जानकारी तत्काल साइबर टीप लाइन या नजदीकी थाने में दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *