Blog

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा बोले, राज्य के वित्त बजट 2026 को बताया घोर निराशा जनक,बिलासपुर के साथ किया छलावा

सिद्धांशु बोले,बिलासपुर में
मंत्रियों के रहते नहीं मिला कुछ,हुई उपेक्षा

बिलासपुर।कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने बताया कि बिलासपुर हर बार की तरह इस बार भी उपेक्षा का शिकार हुआ है जबकि डिप्टी सीएम और केंद्रीय राज्य मंत्री भी यही से है।इसके बाद भी बजट में पूरी तरह से अपेक्षा की गई है।
देखा जाए तो बिलासपुर के साथ छलावा किया गया है।जैसा बस्तर,राजिम, रायपुर और अन्य जगहों को दिया गया है वैसा बिलासपुर में नहीं किया गया है।यह बजट संकल्प का बजट नहीं अपितु छत्तीसगढ़ को और पीछे ले जाने वाला बजट है।
खेतिहर किसान, मजदूर के साथ साथ शहर के माध्यम वर्ग के लोगो के लिए भी इस बजट में कुछ नही है,
एक तरफ जहां दूसरे प्रदेश अपनी प्रमुख शहरों को मेट्रो सिटीज से जोड़ने एयरपोर्ट का विस्तार कर रहे है वही बिलासपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट कम कर के उसे बंद करने की ओर सरकार कदम बढ़ाती दिख रही है, बिलासपुर अंबिकापुर जगदलपुर एयरपोर्ट अधोसंरचना के लिए मात्र 80 करोड़ की राशि यहां की जानता के साथ किसी छल से कम नहीं है।

प्रदेश की जीडीपी 6.30 लाख से 7.10 लाख करोड़ करने और एफडी को कम कर के 2.87% करने का केवल नया जुमला है, उसको धरातल पर उतारने के लिए सरकार के पास कोई ठोस योजना ही नही है, बस बचे हुए 4 ड्राई डे खतम कर के आबकारी रेवेन्यू बढ़ाना और प्रदेश की जल जंगल जमीन उद्योगपतियों को देकर किसी तरह प्रदेश का खर्चा चलाने वाली स्तिथि उत्पन्न हो रहीं है।

प्रतिव्यक्ति आय को 10.07% बढ़ाने का संकल्प , संकल्प नही केवल किसान की आय दुगना करने वाले जुमला जैसा एक और जुमला है,

एआई और स्टार्ट अप को बढ़ावा देने की जो बात कही गई है वो असल में बताया गया है की पूरा का पूरा बजट चैट जीपीटी और एआई से निर्मित एक हवा महल बस है।
कुल मिलाकर प्रदेश की संपदा को निजी हाथों में सौंपने, जनता की सुरक्षा और किसान और मध्यम वर्ग को भगवान भरोसे छोड़ने का ये बजट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *