कबाड़ दुकान से साइकिल और बाइक के पार्ट्स जब्त

कोटा थाना क्षेत्र का मामला, संचालक गिरफ्तार
बिलासपुर। कबाड़ दुकान में अवैध रुप से रखे साइकिल, रेंजर साइकिल, बाइक समेत अन्य लोहे की सामग्री को कोटा पुलिस ने जब्त कर आरोपी दुकान संचालक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 228 किलो कबाड़ बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 4 हजार 500 रुपए है।
कोटा पुलिस ने बताया कि सोमवार को पुलिस की टीम गश्त पर निकली थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गनियारी के पास आरोपी शुभम सूर्यवंशी ने बस स्टैंड गनियारी के पास अवैध रूप से कबाड रखा है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संचालक शुभम सूर्यवंशी (20) गनियारी निवासी को बील प्रस्तुत करने व गुमास्ता लायसेंस पेश करने नोटिस दिया गया, जो बील व गुमस्ता लायसेंस नहीं होना बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध रूप से लोहे का पाइप, साइकिल 4 , 1 रेंजर साइकिल, मोटर साइकिल के पार्ट्स, लोहे का सेंटरिंग पल्लानुमा 5 पाइप का टुकड़ा, 8 छोटा बड़ा लोहे का अन्य कबाड़ी सामान 225 किलो जब्त किया गया है।