Blog

शहीद हेमू कालाणी की 103 वीं जयंती सिंधी समाज के द्वारा मनाई गई

बिलासपुर ।भारत माता के सपूत वीर क्रांतिकारी अमर शहीद हेमू कालाणी की 103 वीं जयंती आज राजेंद्र नगर चौक पर मनाई गई।सर्वप्रथम पूज्य सिंधी पंचायत सिंधी कॉलोनी के अध्यक्ष गोपाल सिंधवानी,हेमू कालाणी संस्कृति मंडल के अध्यक्ष खुशाल वाधवानी सहित सभी सदस्यों द्वारा हेमू कालाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की इस अवसर पर अमर रुपानी ने कहा कि हेमू कालाणी ने बहुत ही कम उम्र में ही आजादी के आंदोलन में शामिल हो गए थे उन्होंने गोले बारूद से भरी मालगाड़ी को गिरने का प्रयास किया अपने साथियों के साथ परन्तु उनको गिरफ्तार कर लिया गया उनसे अपने साथियों का नाम पूछा गया किंतु उन्होंने अपने साथियों का नाम नहीं बताया आखिरी में उन्हें फंसी की सजा दी गई।इस अवसर वरिष्ठ पत्रकार मोहन मदवानी ने हेमू कालाणी के जीवन पर प्रकाश डाला और आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में वासुदेव परवानी,गोपाल सिंधवानी,खुशाल वाधवानी,अमर रुपानी,मोहन मदवानी सहित पूज्य पंचायत के सदस्य एवं हेमू कालाणी संस्कृति मंडल के सदस्य सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *