Blog
शादी करने का झांसा देकर करता था पीड़िता के साथ बलात्कार
बिलासपुर। पीड़िता सिटी कोतवाली थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि चंद्र प्रकाश भोई ने शादी करने का झांसा देकर इसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया । पीड़िता जब शादी करने के लिए बोली तो वह टाल मटोल करता रहा। इसके बाद एक दिन अचानक शादी करने से इंकार कर दिया। तब पीड़िता ने इस घटना की रिपोर्ट में दर्ज कराई। आरोपी चंद्र पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी प्रकाश भोई के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया। पकड़े गए बलात्कार के आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
