शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण….

आरोपी के विरूद्ध धारा 376 (2) एन भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
जांजगीर। पीड़िता को आरोपी राजेंद्र साहू निवासी बिलारी द्वारा शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण किया है, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध दिनांक 21.05.2025 को थाना शिवरीनारायण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में सूचना मिली कि आरोपी चंद्रपुर तरफ है की सूचना पर थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा पकडा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि नरेंद्र शुक्ला, प्रआर विजय निराला आरक्षक पतिराम यादव, थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।