Blog

शादी का झांसा देकर नीट की छात्रा से शारीरिक शोषण…गर्भवती होने पर भी दी धमकी…छात्रा ने लिखाई रिपोर्ट

पीड़िता की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज

बिलासपुर । शादी का झांसा देकर नीट की छात्रा से शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।
जिसमें पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ तारबाहर थाना में अपराध दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार,तारबहार थाना क्षेत्र में अनुपपुर निवासी
एक 23 वर्षीय नीट की छात्रा पढ़ाई करने आई हुई है।जो विद्यानगर में किराये से रहकर पढ़ाई कर रही थी। छात्रा का कहना है कि सितंबर 2024 में वह बिलासपुर आई थी इसी बीच लोरमी निवासी युवक मोहम्मद मुशलिम खान से जान पहचान हुई ।जिसने प्यार का इजहार किया और शादी करने का झांसा दिया।शादी करने का झांसा देकर युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद फिर से उसने शादी करने का भरोसा दिलाकर अक्टूबर 2024 से उसके साथ कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने लिखा है कि 11 सितंबर 2025 को भी युवक उसके कमरे पर आया और शारीरिक संबंध बनाया, जिसके बाद जब युवती ने बताया कि वह तीन माह की गर्भवती है और शादी करने को कहा,तो आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।तब पीड़िता की घटना की पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी और घटना की लिखित शिकायत तारबहार थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *