शादी का झांसा देकर विहिप के नेता ने किया शादीशुदा महिला से बलात्कार

शादी करने के लिए कहने पर आरोपी ने पीड़िता एवं उसके बच्चों को मारने की दी धमकी
बिलासपुर ।शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार करने वाले विहिप के नेता को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़ा गया आरोपी महिला को शादी करने का झांसा दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया था।
दरअसल प्रार्थिया ने सरकंडा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी वर्ष 2003 में हुई थी,जिसके दो बच्चे हैं, कुछ दिन पहले उसके पति घर से कहीं बिना बताए चले गये थे जिनकी खोजबीन की जा रही थी।इसी बीच सहेली के साथ आने जाने के दौरान उसकी पहचान बजरंग दल के नेता राजीव शर्मा से हुई। जो उसके पति को खोजने में मदद करने के बहाने फोन से बातचीत करने लगा। इसी बीच वह घर आने जाने लगा और मिलते रहा।तभी बातचीत के दौरान वह प्रार्थिया के परिस्थियों का फायदा उठाकर शादी करने का झूठा झांसा दिया।जिससे महिला उसकी बातों पर भरोसा करने लगी।शादी करने का झांसा देकर राजकिशोर मकान में बलात्कार किया।बाद में शादी करने के नाम पर वह मुकरने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा।तब डरी सहमी महिला ने घटना की पूरी रिपोर्ट थाना में लिखाई।पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने शक्ति चौक राजकिशोर नगर निवासी राजीव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।पकड़ा गया आरोपी विहिप और बजरंग दल से जुड़ा हुआ है।