शादी में गए परिवार के बंद घर में चोरी, अज्ञात चोरों ने 3.50 लाख का सामान उड़ाया
छत का दरवाजा काटकर घर में घुसे चोर, सोना–चांदी व नकदी पर हाथ साफ
बिलासपुर में रिश्तेदार की शादी में गए एक बैंककर्मी के बंद घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। चोरों ने फिल्मी स्टाइल में छत का दरवाजा काटकर घर में प्रवेश किया और लाखों के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। परिवार के लौटने पर घर के भीतर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए।
घटना नंद विहार कॉलोनी, रियल हैवन्स के पीछे स्थित मकान की है, जहां बैंक कर्मचारी विनोद पाठक अपने परिवार के साथ रहते हैं। FIR के अनुसार 23 नवंबर की सुबह परिवार घर में ताला लगाकर नारायण मंगलम सकरी में भतीजे की शादी में शामिल होने गया था। अगले दिन दोपहर जब वे लौटे, तो सामने का ताला टूटा मिला।घर के भीतर प्रवेश करते ही परिवार को पता चला कि पूरा सामान बिखरा हुआ है और आलमारी खुली पड़ी है। चोरों ने छत पर बना छोटा दरवाजा काटकर कुंडी खोली, फिर सीढ़ियों से नीचे उतरकर घर के मुख्य दरवाजे का कुंडा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। घर में मौजूद हर अलमारी और ड्रॉअर को खंगाला गया।FIR में दर्ज बयान के मुताबिक चोर सोने की बाली, चैन, टॉप्स, अंगूठी जैसे कई कीमती जेवर, चांदी की थालियां, कटोरी, गिलास, प्लेट, लोटा, चम्मच, करधन और करीब 50 चांदी के सिक्के ले गए। साथ ही आलमारी में रखे सौ, पचास, बीस और दस रुपये के बंडल सहित कुल 1.50 लाख रुपये कैश चुरा लिया गया। चोरी गए सामान और नकदी की कुल कीमत 3.50 लाख रुपये आंकी गई है।
बाईट :- विनोद पाठक,,शिकायतकर्ता
वीओ :- सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घर का निरीक्षण किया और चोरों के प्रवेश मार्ग से लेकर टूटे दरवाजों तक सभी सबूत जुटाए। पुलिस का मानना है कि चोरी पूरी प्लानिंग के साथ की गई है और चोरों को घर की संरचना की जानकारी थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पुलिस टीम ने दावा किया है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इलाके के लोग इस वारदात के बाद डरे सहमे हैं।