Blog

शादी में महिला के जेवर,मोबाइल व नगदी चोरी करने वाला गिरफ्तार

लगभग 1.10 लाख का सामान बरामद

कोटा – कोटा क्षेत्र में विवाह समारोह के दौरान हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लगभग ₹1,10,000 कीमत के सोने के जेवरात, मोबाइल फोन और नगदी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को धौराभाठा निवासी श्रीमती चंद्रप्रभा साहू ने थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे शाम करीब 7 बजे एक विवाह समारोह में शामिल होने गई थीं। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके सोने के जेवरात, मोबाइल फोन और नगदी चोरी कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज का भी बारीकी से विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने संदेही अजय पाण्डेय (26 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 13 बाबाघाट राम्हेपुर, थाना लोरमी जिला मुंगेली को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सोने की एक जोड़ी झुमका, सोने की एक जोड़ी कान का टॉप, एक मोबाइल
फोन और नगदी बरामद की, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹1.10 लाख बताई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *