Blog

शाबाश:अलका अग्रवाल को मिला उत्कृष्ठ डिस्ट्रिक्ट सचिव सेवा गतिविधि का सम्मान….फ़ूड फॉर हंगर के लिए आउटस्टैंडिंग अवार्ड

बिलासपुर।वी क्लब मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट काफ्रेंस में वी अलका अग्रवाल को मिला उत्कृष्ठ डिस्ट्रिक्ट सचिव सेवा गतिविधि का सम्मान एवं फ़ूड फॉर हंगर के लिए आउटस्टैंडिंग अवार्ड
‘द एसोसियेशन ऑफ़ द वी क्लब्स ऑफ़ इंडिया’ के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मल्टीपल कॉंफ्रेंस पुष्कर राजस्थान में आयोजित की गई, जिसमे देश के ज्यादातर शहरों से लोगों ने अपनी उपस्थित दर्ज करवाई।

सेवा को समर्पित वी क्लब्स के वर्ष भर के सेवा कार्यों का आकंलन कर, मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी मंजीत हंसरा जी ने डिस्ट्रिक्ट 323-जी-3 की डिस्ट्रिक्ट सचिव सेवा गतिविधि वी अलका अग्रवाल को “उत्कृष्ट डिस्ट्रिक्ट सचिव ” का सम्मान तथा फ़ूड फॉर हंगर के क्षेत्र में कार्य करने के लिए आउटस्टैंडिंग अवार्ड से सम्मानित किया ।
यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें विभिन्न सेवा कार्यों जैसे गौ सेवा, वृद्ध सेवा, शिक्षा, वृक्षारोपण, नारी स्वाभिमान, फ़ूड फॉर हंगर, महिला स्वरोज़गार हेतु सिलाई मशीन वितरण, ठंड में कंबल वितरण आदि उत्कृष्ट सेवाओं एवं सामाजिक कार्यों में अद्वितीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।


वहीं मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य के डिस्ट्रिक्ट 323-जी -3 की डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी मनीषा सोनी , रायपुर से जया अजवानी , माया दरना चिरमिरी से कमला शुक्ला , नीलम रॉय, संजू बघेल, ममता सिन्हा, रश्मि बधावन जी सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
एसोसिएशन ऑफ ”वी” क्लब्स ऑफ इंडिया समाज की बेहतरी एवं महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करता है। महिलाएँ शक्ति और ताकत का प्रतीक हैं, बहुआयामी भूमिकाएँ निभाती हैं – वह एक दोस्त, एक माँ, एक शिक्षिका और एक मार्गदर्शक है। वह प्रेम, करुणा, भावनात्मक शक्ति और साहस का प्रतीक है। इसी उद्देश्य को चरितार्थ करने महिला सशक्तिकरण हेतु कॉंफ्रेंस का आयेाजन किया गया।


बता दें कि वी अलका अग्रवाल वर्तमान में ”वी” क्लब्स ऑफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट 323-G-3 की डिस्ट्रिक्ट सचिव सेवा गतिविधि के रूप में कार्यरत हैं। उनके कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में कई सामाजिक, मानव सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां सफलतापूर्वक संपन्न हो रही हैं, जिसके चलते उन्हें यह गौरवपूर्ण सम्मान प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *