Blog

शाला प्रवेश त्योहार का हुआ भव्य आयोजन…शिक्षा शिक्षक पालक बच्चो के आधार स्तंभ है-साहू

सरपंच ने कराया पूर्ण कालीन न्योता भोज का आयोजन

बिलासपुर।शासकीय प्राथमिक शाला एवम शासकीय पूर्व मा शाला कौवाताल संकुल कन्या सीपत मस्तूरी में शाला प्रवेश उत्सव एवम पूर्ण कालीन न्योता भोज” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत कौवाताल सरपंच बसंत कुमार साहू, सक्रिय एस एम सी अध्यक्ष संदस्य श्रीमती रूखमणी सिदार, दिलहरण साहू, सौखी लाल साहू,पालक एवं पंचगण सहित हमारे संकुल समन्वयक श्री प्रमोद कुमार पाण्डेय उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन किया गया|तत्पश्चात अतिथियों का बेच बुके लगाकर शाला परिवार द्वारा अतिथि स्वागत किया गया| तत्पश्चात कक्षा पहली और छठवीं के कुल 17 नव प्रवेशी बच्चो को तिलक माला से स्वागत करते हुए मिष्ठान खिलाया गया तथा सुसज्जित पाठ्य पुस्तक नवप्रवेशी बच्चो को वितरण किया साथ ही सरपंच के द्वारा द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को स्टेशनरी सामग्री प्रदान किया गया। सरपंच श्री बसंत कुमार साहू ने शिक्षा, शिक्षक पालकों को छात्र की धुरी बताया और बेहतर तरीके से शिक्षा ग्रहण करते हुए देश राज्य समाज का नाम रोशन करने की बात कहते हुए बधाई और शुभकामनाये प्रदान करते हुए कक्षा 5वी, 8वी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को अंकसूची का वितरण किया गया|संकुल समन्वयक श्री प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम का संचालन किया और पूर्ण कालीन न्योता भोज के लिए सरपंच का आभार ब्यक्त किया| ।


इस अवसर पर सरपंच द्वारा पूर्ण कालीन न्योता भोज का आयोजन किया गया था। जिसमे प्राथमिक एवम पूर्व मा के सभी बच्चो को खीर ,पूड़ी, केला, चावल दाल, सब्जी, पापड़, सलाद आचार अपने हाथों से परोसा गया|कार्यक्रम मे विशेष।
कार्यक्रम में एक पेड़ माँ के नाम के तहत काजू पौधे का रोपण भी किया गया,उपस्थित सभी अतिथियों का शाला परिवार के तरफ से अभिनंदन एवं आभार ज्ञापन प्रधान पाठक पूर्व मा शा कौवाताल रामकिशुन सुर्यवंशी द्वारा आभार ब्यक्त किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रधान पाठक द्वय प्रमोद कुमार पाण्डेय, रामकिशुन सूर्यवंशी,मोहन लाल बघेल, सुनील कुमार गौरहा, अशोक टोप्पो, इंद्रभूषण सिह कौशिक, कमलेश कुर्रे, सरोज डोंगरे, रामेश्वरी कैवर्त शिक्षक शिक्षिका पालक ग्रामवासी छात्र छात्राए उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *