Blog

शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर ,, शासकीय महामाया महाविद्यालय में आज 24 सितंबर को डॉ. राजकुमार सचदेव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया।इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्ता एवं मुख्य उद्देश्य को बताया। डॉ श्रद्धा दुबे ने स्वयंसेवकों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो.देव लाल उईके ने वार्षिक गतिविधि एवं प्रमाण पत्र की जानकारी दी।

डॉ जितेंद्र मिश्रा ने अपने संबोधन में ज्यादा से ज्यादा छात्रों को एन. एस.एस. से जुड़ने को आवाहन किया। दिनांक 5 सितंबर को बिलासपुर में रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले शिक्षक और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इसके बाद वृक्षों के गिरे पत्ते को एकत्र कर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया और पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती शिल्पा यादव ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *