रोलर से दबकर हेल्पर की मौत,कोलवाशरी के अंदर हुआ हादसा

बिलासपुर। रोलर से दबकर कोलवाशरी में हेल्परी का काम करने वाले ड्राइवर की रोलर से दबकर मौत हो गई। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
उत्तर प्रदेश मिर्जापुर के चील्ह अंतर्गत ग्राम कोलवा निवासी शशांक दुबे पिता ब्रम्हदेव 36 वर्ष पिछले कुछ समय से तिवरता कोलवाशरी में अपने ड्राइवर पिता के साथ हेल्पर का काम करता था। रोज की तरह कल दोपहर 3 बजे के आसपास उसके पिता खाना खाने कही गए हुए थे। इस बीच वह रोलर के पास खड़ा हुआ था। वही पास में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उसे दूर खडे रहने के लिए बोला,लेकिन वह किसी की बात नहीं सुना और जहा पर लोडिंग हो रहा था वही पर खड़ा रहा,इसी दौरान एक रोलर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

इस घटना को देखकर कोलवाशरी में काम करने वाले मजदूरों के बीच हड़कंप मच गया।
तब तक किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया।
मामले में रतनपुर पुलिस मर्ग कायम
कर जांच में जुटी हुई है।

मृतक के पिता ने की मुआवजे की मांग
मृतक के पिता ने इस घटना में लापरवाही पूर्व गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर की गलती मानी है और कंपनी मालिक से मुआवजे की मांग को है।
काम करने की इच्छा लेकर आई बिलासपुर
मृतक अपने गांव में खेती बाड़ी का काम करता था लेकिन पिता ने कहा की खेती करने के साथ ही बाहर जाकर काम करो थोड़ा सा पैसा जमा होगा,और पिता बोले मेरे साथ हेल्परी का काम करो,दोनो मिलकर एक कंपनी में साथ काम करते है। पिता के साथ काम करके हाथ बांटने का काम करता था।

दीपावली में पैसा जोड़कर जाने वाले थे गांव
पिता पुत्र एक कंपनी में काम करके पैसा जोड़ते थे और इस दीपावली में पैसा जोड़कर घर जाते और मिलकर खुशियां मनाते।लेकिन पूरी खुशियां मातम में बदल गई।