Blog

साढ़े 3 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालो को तहसीलदार ने बेदखल किया

6 बेजाकबजधारियो ने वर्षों से कब्जा कर बनाया था मकान

बिलासपुर/ मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशा पर सरगांव तहसील स्थित धान खरीदी केंद्र धरदेई के समीप ग्राम बावली में शासकीय भूमि खसरा नंबर 1485 पर कुल 6 बेजा कब्जा धारियों के द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया था । उक्त 6 बेजा कब्जाधारियों सुखी पिता पीरधी, जैता पिता कलीराम, सालिक पिता खेलावन, बुद्धू पिता दिलेसर , सुखनंदन पिता भोला, हीरा पिता कार्तिक के विरुद्ध न्यायालय में सुनवाई किया । विधिवत बेदखली आदेश पारित कर लगभग 3.50 एकड़ शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटाए जाने की कार्यवाही राजस्व विभाग द्वारा की गई। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार अतुल वैष्णव, नायब तहसीलदार लीलाधर क्षत्रिय, थाना प्रभारी सरगांव संतोष शर्मा , पटवारी नवीन सोनी व अन्य उपस्थित थे।


बेजाकब्जा धारियों के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। आज सुनवाई के बाद बेजाकब्जा हटाने आदेश दिए गए उसके बाद मौके पर जाकर कार्यवाही किया गया

अतुल वैष्णव
तहसीलदार सरगांव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *