तेज बारिश हुई नहीं की बिजली ने खेली आंख मिचौली…..विद्युत व्यवस्था पूरी तरह रहा ठप

जरहाभाठा मगरपारा और तालापारा में लोग रहे हालांकन
बिलासपुर ।तेज बारिश में भी बिजली का बंद होना समझ से परे है बिजली बन्द होने से
आमजनों को काफी समस्या हुई है।बल्कि कई जगहों पर अंधेरे में रात गुजारना पड़ा है।
लगातार बिजली की आंख मिचौली और बेवजह बंद होने से लोगो के भयंकर नाराजगी बनी हुई है।

बता दे हमर बिलासपुर स्मार्ट सिटी में रात 8 बजे से मगरपारा, मंझवापारा, जरहाभाठा इलाके की बिजलीं ठप्प पड़ी है। घरों से लेकर सड़को तक अंधेरा पसरा है। सड़को पर लोग गाड़ियों की हेडलॉइट के भरोसे आवागमन करने मजबूर है। कई घण्टे हो गए लेकिन बिजली नहीं आई है।जिम्मेदार अफसर समस्या सुनना तो दूर फोन तक नही उठा रहे है।जिसके कारण लोगो मे आक्रोश बना हुआ है।
नही उठाते फोन अफसरों के गैरजिम्मेदाराना अफसरों के रवैये से भड़क रहा आक्रोश
बिजली बंद होने नाराज लोगो के यह कहा है कि फ्यूज काल सेंटर
और बिजली विभाग के अफसर फोन नहीं उठाते है।जिसके कारण लोगो का गुस्सा सातवें आसमान पर रहता है।
कई बार देर रात को और शाम को भी शिकायत करने पहुंचते है तो ऑफिस में नहीं मिलते है।कुछ भी पूछते है तो कहा जाता है कि लाइनमैन फील्ड में है बिजली बनाने गए है और अधिकारी दौरे पर है।
नागरिक और कांग्रेस पार्टी तक कर चुके लगातार आंदोलन कोई फर्क नही
लगातार हो रही बिजली बंद और घंटो बिजली कटौती से नाराज होकर
कांग्रेस ने महाघेराव किया था।इसके बाद भी बिलासपुर की चरमराई विद्युत व्यवस्था में किसी तरह का कोई भी सुधार नहीं आया है बल्कि समस्या जस की तस बनी हुई है।लोग यही कहते है कि बिजली आती कम है और जाती ज्यादा है।
वर्जन
बिजली की अत्यधिक पानी गिरने से होती है आइए फिर पेड़ गिरने या फिर लाइन कोई तार टूटने से बिजली बंद होती है।व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त किया जा रहा है।जल्द ही इसका समाधान निकलेगा।
एसके जांगड़े
अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग
वर्जन
बिजली के आंख मिचौली से लोग परेशान है।लगातार बिजली बन्द होने से कोई काम नहीं होता है।बल्कि परेशान होते है।कभी दिन में तो कभी रात को अचानक बिजली बन्द करके आमजनों को परेशान करने का काम किया जाता है।
अशोक कुमार
कुम्हारपारा