Blog

शिक्षक का निलंबन बहाल करने की मांग को लेकर निकाली रैली

द्वेषपूर्ण कार्रवाई के विरोध में संघ ने जेडी ऑफिस के सामने किया उग्र प्रदर्शन

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णय अनुसार भोला देव ध्रुव शिक्षक का द्वेष पूर्ण एवं नियम विरुद्ध किए गए निलंबन वापस नहीं लेने पर जेडी कार्यालय के परिसर में प्रदेश अध्यक्ष जी आर चंद्रा के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन किया गया।संघ के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव एवं सचिव किशोर शर्मा ने बताया कि भोलादेव ध्रुव का निलंबन एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। भोला देव ध्रुव जिस दिनांक को अनुपस्थित बताकर निलंबित किया गया है । उसी दिनांक को उनके द्वारा आवेदन पूर्व में प्रस्तुत किया जा चुका था साथ ही उनके ऊपर लगाए गए अन्य आरोप एक साजिश के तहत तैयार किया गया। जिसका कोई भी दस्तावेज संयुक्त संचालक बिलासपुर के पास उपलब्ध नहीं है सघ द्वारा सभी आरोपों का पारदर्शिता के साथ जांच करने हेतु भी मांग किया था लेकिन अभी तक मिथ्या आरोप पत्र हो जारी किया गया है। संघ द्वारा इस संबंध में लगातार संयुक्त संचालक बिलासपुर से संपर्क किया गया तथा उनके द्वारा आश्वासन भी दिया गया था लेकिन आश्वासन समय सीमा पर पूरा नहीं होने के कारण आज संघ को बाध्य होकर प्रदर्शन करना पड़ा।ऐसे ही अनेक प्रकरण जिसमें उनके द्वारा भेदभावपूर्ण नीति अपनाकर एक ही प्रकृति के प्रकरण में किसी को दंडित किया जा रहा है, तो किसी को उपहार स्वरूप अच्छी जगह में पद स्थापना की जा रही है जिसे संयुक्त संचालक के ध्यान में लाया जा चुका है।सघ द्वारा मांग किया गया है कि श्री भोला देव ध्रुव का निलंबन समाप्त कर यथावत उनके पद स्थापना की जाए यदि यह कार्यवाही नहीं की जाती है तो जिले के जनप्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा जाएगा। इसके पश्चात संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन किए जाने का भी निर्णय लिया गया है।आज के प्रदर्शन में संघ के पदाधिकारी रैली निकाल कर नारेबाजी करते हुए कार्यालय प्रांगण में प्रदर्शन किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *