Blog

शिक्षक के घर चोरी नहीं कर सके तो पोर्च में रखे गमले को ले गए

सरकंडा थाना क्षेत्र के एक कालोनी की घटना

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के पॉश कॉलोनी हर्ष फिनिक्स सीटी में चोरों का आतंक शबाब पर है।
चोरी करने वालो ने
जब ताला नहीं तोड़ सके तो घर में रखे गमले को उठा कर ले गए।पीड़ित शिक्षक ने घटना की शिकायत थाना में दर्ज करवा दी है।


मिली जानकारी के अनुसार आज सरकंडा थाना में एक शिक्षक ने शिकायत दर्ज कराया है। उन्होंने बताया है कि चोरी कि घटना हर्ष फिनिक्स सिटी में रहने वाले एक सरकारी स्कूल के शिक्षक  पोलेश्वर यादव के घर पर हुई है। यहाँ के एक मकान में चोरों ने महिंद्रा कि लक्जरी SUV 500 वाहन से कॉलोनी में घुस कर चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन पड़ोसियों कि सजगता के कारण चोर कीमती सामान तक नहीं पहुँच सके और पोर्च में रखे सजावटी पौधों को चोरों ने गमले सहित गाड़ी में रख कर ले गए। यह पूरी वारदात अपने आप में दिलचस्प है जिसका फुटेज पुलिस के पास उपलब्ध कराया गया है।
बता दे कि लगभग एक माह पूर्व भी इसी कॉलोनी में रहने वाले रामेश्वर हंसराज के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोल कर लाखों का सामान पार कर दिया था जिसका सुराख़ आज तक पुलिस नहीं लगा सकी।इस संबंध में पुलिस से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

*चोरी करने वाले चोरों के हौसले बुलंद*

बता दे सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले लोग देर रात सोते जरूर है लेकिन दहशत में रहते है।जिनको यह तक मालूम है कि पता नहीं चोर कब उनके घर आकर दबिश दे जाए और मौका पाकर चोरी कर ले। यह दहशत रात भर सोने नहीं देता है।कालोनी के लोगों का कहना है कि पुलिस का गश्त भी नहीं पड़ता है।जिसके कारण देर रात असामाजिक तत्वों का।जमावड़ा भी लगा रहता है और मौका पाकर घटना को अंजाम देते है।

*शिक्षक,नौकरी वाले दिन भर रहते है बाहर,परिवार अकेले में रहे तो कैसे रहे,कभी कोई घटना हुई तो।कौन होगा जिम्मेदार*

कालोनी में रहने वाले अधिकतर लोग नौकरी वाले है कोई सरकारी नौकरी करता है तो कोई निजी काम करता है कोई ज्यादातर समय बाहर रहता है। ऐसे में जाहिर है कि हादसा हुआ तो इसकी जवाबदारी किसकी होगी।जब इंसान नौकरी करने जाता है तो उसका परिवार घर पर अकेला रहता है । इस दौरान अगर कोई बड़ी घटना हो गई तो सोचिए तब क्या होगा।इस दहशत में इंसान नौकरी करे या फिर घर वालो की सुरक्षा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *