Blog

शिक्षक गिरफ्तार, विभाग की छवि खराब करने के आरोप में निलंबित

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंशीताल के व्याख्याता, विजय कुमार राय को पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर जिले और शिक्षा विभाग की छवि धूमिल करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, श्री राय के खिलाफ मरवाही थाने में अपराध क्रमांक 127/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, पॉक्सो अधिनियम की धारा 9(सी) और 10, और अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पुलिस हिरासत में रखा गया है।


कलेक्टर कार्यालय, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही द्वारा जारी आदेश (क्रमांक/2350/स्था.01/2025-26/ गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, दिनांक 07/08/2025) में कहा गया है कि श्री राय के कृत्य से जिले और विभाग की प्रतिष्ठा को भारी ठेस पहुंची है। इसी कारण, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। उनके मुख्यालय का निर्धारण बाद में किया जाएगा।
यह घटना शिक्षा जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है, और लोग इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *