Blog

शिवरीनारायण में नगर पंचायत की बड़ी कार्रवाई,अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर…..

जांजगीर चांपा । शिवरीनारायण नगर पंचायत ने प्रशासन ने सोमवार को अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया,नगर पंचायत के नोटिस के बावजूद निर्धारित समय सीमा 15 अक्टूबर तक भूमि खाली नहीं करने पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया।कार्यवाही नगर पंचायत की प्रस्तावित भूमि पर की गई,

जहाँ इस्लाहुल मुस्लिमीन शिक्षा समिति (मदरसा) एवं गोमाता औषधालय का कब्जा पाया गया था। नगर पंचायत की पूर्व सूचना एवं नोटिस के बाद भी कब्जाधारी संस्थाओं द्वारा भूमि खाली नहीं की गई थी।अवैध निर्माण हटाने की इस कार्रवाई में नगर पंचायत अध्यक्ष, एसडीएम, तहसीलदार, एएसपी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यवाही में हुए खर्च की वसूली कब्जाधारी संस्थाओं से की जाएगी, नगर पंचायत के सख्त रुख और बुलडोजर कार्रवाई से पूरे शिवरीनारायण क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *