Blog

शिवसेना निकालेगी राम नवमी एवं हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा…..11 अप्रैल को होगा भव्य आयोजन

बिलासपुर । शिव सेना पार्टी के द्वारा राम नवमी के उपलक्ष्य में एवम हनुमान जन्मोत्सव की पावन अवसर पर 11 अप्रैल की शाम 5 बजे से तारबाहर रेल्वें दुर्गा पंडाल के पास से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जो गांधी चौक से होते हुए गोल बाजार, देवकीनंदन चौक के पास पहुंचेगी और सभा के रूप में परिवर्तीत होकर कार्यक्रम किया जाएगा।इस संबंध में जिला अध्यक्ष नवीन यादव एवं मुकेश देवगांन ने कार्यक्रम के संबंध में बताया कि आयोजित राम नवमी शोभा यात्रा विगत 41 वर्षों से निकाला जा रहा हैं इस कार्यक्रम में बिलासपुर विधान सभा क्षेत्र एवं विकास खण्डो सहित नगर के सभी आम जनो की उपस्थिति में शोना यात्रा निकाली जायेगी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल , विशिष्ट अतिथि विधायक सुशांत शुक्ला एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता
शिव सेना प्रदेश प्रमुख
चनजंय सिंह परिहार करेगें। महिला जिला अध्यक्ष रेवती यादव
ने बताया कि राम नवमी शोभा यात्रा निर्धारित स्थल से निकलेगी साथ ही देवकीनंदन चौक में भी श्री हनुमान चालिसा सुदंरकांड पाठ के साथ भक्तिमय संगीतमय कार्यक्रम मास्टर तनिष्क वर्मा एवं मयूरी खण्डेवाल एवं टीम के साथ कार्यक्रम की प्रस्तुती देगें।आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रमुख नवीन यादव, मुकेश देवगांन, कमलेश गुप्ता, नवल देवागंन निलमणी कौशिक, द्वारिका वसत्रकार, कुलदीप सोनवानी, जमुना कश्यप, परदेशी साहू प्रमोद बीवर, अनिकेत खाण्डेकर, शिवशंकर साहूबलदाऊ श्रीवास, संतोष यादव, श्यामू विश्वकर्मा, अशोक जड़िया, रजनी विश्वकर्मा, विकास सोनी, रमेश पटेल, शुनम गुप्ता, कपील गुप्ता, मानस शर्मा, दिनेश सारथी, वित्तवास दुबे, दिलीप देवागंन्, जय खरे,लुगां खारे, सांई गुप्ता सहित महिला शिव सेना जिला अध्यक्ष रेवती यादव, अनामिका अवस्थी, सोनिया सोनी, रश्मि साहू, मिना साहू सहित सभी प्रांतीय पदाधिकारी एवं जिला कार्यकर्तागण प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *