शेयर ट्रेडिंग में निवेश का दिया लालच,की गई 20 लाख की ठगी
पुलिस में मामला हुआ दर्ज की जा रही जांच
बिलासपुर
शेयर ट्रेडिंग में पैसे निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने के झांसे में आकर लोग अपनी जमा पूंजी गवा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में शहर के युवक ने शेयर ट्रेडिंग में पैसे निवेश कर मुनाफे की लालच में आकर अपने 20 लाख निवेश कर दिए। ब्याज के पैसे नहीं मिलने से उसे ठगी का एहसास हुआ।युवक ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है। दरअसल जगमल चौक निवासी की जान पहचान पिछले दिनों कुदूदण्ड निवासी आदित्य यादव से हुई। उसने बातों में फंसाकर उन्हें ट्रेडिंग कंपनी में निवेश करने पर 25 प्रतिशत ब्याज मिलने की बात कही। उसकी बातों में आकर राहुल ने अलग अलग किश्तों में उसके द्वार बताए गए बैंक खाते में 20 लाख रुपए निवेश कर दिया। पैसा जमा करने के बाद भी ब्याज की राशि नहीं मिलने पर उसने आदित्य से संपर्क किया तो वह गुमराह करने लगा। इस पर उसे ठगी के शिकार होने का अहसास हुआ। जिस पर उसने थाने में जाकर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने आदित्य यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर लिया है, और मामले की जांच में जुट गई है।
वर्जन
मामले की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी गई है।इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
एसआर साहू
प्रभारी, सिविल लाइन थाना