Blog

नाबालिग की अश्लील फोटो,विडियो वायरल करने की धमकी

बिलासपुर/मुंगेली/पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने संपत्ति संबंधी अपराध, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित प्रकरणों में तत्काल कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण करने निर्देश दिया गया है।
इसी क्रम में प्रार्थी ने सिटी कोतवाली मुगेली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक लडकी के चरित्र को बदनाम करने के लिए आरोपी आशीष वर्मा पिता चौन कुमार वर्मा निवासी नवागांव चीनू के द्वारा आपत्तिजनक अश्लील फोटो अपने इंस्टाग्राम आईडी. से सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहा है।प्रकरण की गंभीरता देखते हुए मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं एसडीओपी मुंगेली मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रकरण की पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया एवं पीड़िता का जिला अस्पताल मुंगेली से डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। पीड़िता ने आरोपी आशीष वर्मा द्वारा बलात्कार कर अश्लील फोटो इस्टाग्राम सोशल मीडिया में वायरल करना बतायी पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़ने के लिए तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीर तंत्रों का उपयोग किया।जिसके आधार पर आरोपी आशीष वर्मा को पुणे महाराष्ट्र से हिरासत में लेकर बारिकी से पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *