Blog

श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर रतनपुर के बुढ़ा

-महादेव मंदिर में उमड़ी भीड़

बिलासपुर ।रतनपुर बूढ़ा महादेव जटा रूप में विराजमान हैं महादेव श्रावण मास के दूसरे सोमवार को रतनपुर स्थित प्राचीन बुढ़ा महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली
सुबह से ही हर-हर महादेव के जयकारों और शिवभक्ति के गीतों से वातावरण गूंज उठा।इस वर्ष यह सोमवार कामिका एकादशी के पावन दिन से संयोगित रहा, जिससे इसका धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ गया। मान्यता है कि इस दुर्लभ संयोग पर भगवान शिव और विष्णु दोनों की संयुक्त आराधना से भक्तों को मनवांछित फल प्राप्त होता है।मंदिर के द्वार पर विराजमान पाषाण नंदी की पूजा कर भक्त भीतर प्रवेश करते हैं। यह मंदिर न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है, बल्कि गहन श्रद्धा और प्राचीन आस्था का प्रतीक भी है
सावन के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र से भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *