Blog

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बिलासपुर ने बगदरा में जरूरतमंदों को बांटे 89 कंबल

बिलासपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह ने 19 सूत्रीय कार्यक्रम अंतर्गत तृतीय चरण का कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। ​यह आयोजन कोरबा जिला के विकासखण्ड पाली ग्राम बगदरा (चैतुरगढ़) में हुआ। इस सेवा कार्य में कंबल, मच्छरदानी व कुछ पुराने कपड़ों का वितरण किया गया।
सर्वप्रथम परम् पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परम् पूज्य गुरुपद संभव राम जी के तैल चित्र में माल्यार्पण एवं धूप-दीप, पूजन, आरती व जयकारे के साथ कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शाखा सेंदरी (कोनी) बिलासपुर के सदस्यों ने ग्रामीणों को श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा चलाए जा रहे 19 सूत्रीय कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद चैतुरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी दूरस्थ जंगलों में रहने वाले गरीब जनजाति परिवार के महिला, पुरुष और बच्चों के बीच 89 कंबल, 40 नए मच्छरदानी व कुछ पुराने गरम कपड़े वितरित किए गए। गरम कपड़े पाकर सभी ग्रामीण गरीब परिवार बहुत खुश हुए और समूह द्वारा चलाए जा रहे सभी आयोजनों की सराहना की। अंत में श्री सर्वेश्वरी समूह जयकारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *