Blog

षड़यंत्रपूर्वक, डरा-धमकाकर जमीन की रजिस्ट्री एवं पैसे की वसूली करने वाले फरार आरोपियों के खिलाफ ईनाम की घोषणा…बोले SP फरार आरोपियों को पकड़ाओ और इनाम लें जाओ…गुंडा सूची में नाम डालने की प्रक्रिया हुई शुरू…सम्पत्ति भी होगी फ्रीज

प्रार्थी को धमकाकर 60 लाख वसूल करने एवं धोखे से जमीन रजिस्ट्री कराने वाले फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी जारी

बिलासपुर। मुंगेली ।
षडयंत्रपूर्वक,डरा धमकाकर जमीन की रजिस्ट्री और 60 लाख वसूल करने वाले फरार आरोपियों को पकड़वाने वाले को इनाम देने की घोषणा एसपी ने कि है। एसपी ने आरोपियों का पता बताने और सूचना देने वाले को 5 हजार देने का इनाम रखा है।

बता दे मुंगेली निवासी आयुष प्रताप सिंह उर्फ समीर ठाकुर, आयुष ठाकुर, राजू साहू, सूरज मक्कड, प्रदीप सिंह ठाकुर एवं लवजीत सिंह ने डरा-धमकाकर छलपूर्वक प्रार्थी सिद्धार्थ वैध पिता स्व. अशोक कुमार वैध उम्र 21 वर्ष गोल बजार गांधी वार्ड मुंगेली एवं आवेदक की माता की जमीन को अपने साथी के नाम जबरन रजिस्ट्री करायी गयी इसके साथ ही चेक एवं बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से डरा-धमकाकर करीब 60 लाख रूपये अवैध रूप से वसूल किया गया।

प्रार्थी सिद्धार्थ वैध की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी आयुष प्रताप सिंह उर्फ समीर ठाकुर, आयुष ठाकुर, राजू साहू, सूरज मक्कड, प्रदीप सिंह ठाकुर एवं लवजीत सिंह के खिलाफ सिटी कोतवाली थाना में जुर्म दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की। प्रकरण में प्रार्थी और गवाहों का बयान लिया गया है और संबंधित बैंकों से प्रार्थी और आरोपियो का बैंक स्टेटमेंट प्राप्त किया गया है। मामले में जांच के दौरान आयुष प्रताप सिंह उर्फ समीर ठाकुर सेंट जेवियर स्कूल के सामने मुंगेली को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।जिसने आयुष ठाकुर, राजू साहू, सूरज मक्कड, प्रदीप सिंह ठाकुर एवं लवजीत सिंह के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।इसी मामले के आरोपी आरोपी प्रदीप सिंह ठाकुर का अग्रिम जमानत न्यायालय से होने और प्रकरण के अन्य सूरज मक्कड़ निवासी शिक्षक नगर , आयुष ठाकुर पिता ओमकार सिंह ठाकुर 27 खोली रायपुर रोड एसएनजी कॉलेज के सामने . राजू साहू निवासी कॉलीमाई वार्ड . लवजीत सिंह विवेकानंद वार्ड जो घटना के बाद से फरार है जिनकी लगातार खोजबीन की जा रही है।लेकिन अब तक आरोपियों का पता नहीं चल सका है।

मुंगेली एसपी ने फरार आरोपियों की खोजबीन करने वालो के लिए की 5000 रूपये ईनाम की घोषणा

मुंगेली जिले के एसपी
भोजराम पटेल ने बताया कि उक्त फरार आरोपियों की खोजबीन के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है,लेकिन पता नही चल पा रहा है। फरार आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए 5000 रूपये ईनाम की घोषणा की गई है।जो फरार आरोपियो का पता बताने और गिरफ्तार कराने वाले को उचित ईनाम प्रदान किया जाएगा, और सूचना बताने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

आरोपियो के पूर्व आपराधिक रिकार्ड के आधार पर गुण्डा बदमाश मे लाने की प्रक्रिया शुरू

एसपी बोले,की प्रकरण मे विवेचना के दौरान आरोपियो का पहले का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है जिसके आधार पर गुण्डा बदमाश सूची मे लाने की प्रक्रिया भी की जा रही है।जिनके खिलाफ मामले मिलने पर आदतन गुंडा बदमाश की सुची में नाम डाला जाएगा।

चल अचल सम्पत्ति की पुलिस जुटा रही जानकारी

एसपी ने बताया कि आरोपियो में सूरज मक्कड़ और 3 अन्य की चल-अचल संपत्ति की जानकारी के लिए अलग से प्रतिवेदन भेजा गया है। इसके बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।
फरार आरोपियों के सम्पत्ति की पूरी हिस्ट्री निकाली जा रही है।जिसको राजसात और फ्रिज किया जाएगा।

एसपी बोले,बर्दाश्त नहीं किया जाएगा गुंडागर्दी

जिले के एसपी भोजराम पटेल का कहना है कि जिले में गुंडागर्दी और बदमाशी जरा भी बर्दास्त नहीं किया जाएगा।गुंडागर्दी करने वाले सावधान हो जाए नहीं तो सीधे जेल की हवा खानी पड़ेगी।
एसपी ने यह भी बताया कि कोई भी व्यक्ति गुंडागर्दी या डराने धमकाने का काम करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे।ताकि गुंडागर्दी करने वाले पकड़ में आ जाए।

एसपी ने कि आमजनों से अपील

एसपी भोजराम पटेल बोले की किसी भी व्यक्ति को किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है।बल्कि आपके साथ कोई भी धोखाधडी करता है और जबरन पैसा वसूली करता है या फिर गुंडागर्दी करता है तो इसकी सूचना पुलिस को तुरंत देना चाहिए। इसके लिए आमजन सावधान और सर्तक रहकर काम करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *