Blog

संकुल समन्वयकों की मांग युक्तियुक्तकरण से रखे मुक्त

अकादमिक, प्रशासनिक और गैर-शिक्षकीय कार्यों का कर रहे निर्वहन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य की स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण का आदेश जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेसी ने इस संबंध में राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी है। जिस पर संकुल समन्वयकों ने मांग की है कि उन्हे इस युक्ति करण प्रक्रिय से दूर रखा जाए।

प्रदेश में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस बीच शैक्षिक संकुल समन्वयकों ने शासन से गुहार लगाई है कि उन्हें इस प्रक्रिया से मुक्त रखा जाए। समन्वयकों का कहना है कि वे नियमित रूप से 3 कालखण्ड का शैक्षिक कार्य शालाओं में कर रहे हैं, साथ ही संकुल स्तर पर अकादमिक, प्रशासनिक और गैर-शिक्षकीय कार्यों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। शासन द्वारा शालाओं एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के लिए संशोधित समय सारिणी भेजी गई है। इस प्रक्रिया के माध्यम से करीब 13 हजार शिक्षकों का तबादला होगा। साथ ही स्कूलों को मर्ज किया जाएगा.।इस अवसर पर बड़ी संख्या में संकुल समन्वयक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *