Blog

संगठन ने उपाध्यक्ष और सभापति के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की….इसमें कुछ को बाहर का रास्ता भी दिखाया….भाजपा के बीच चर्चा जोरो की

कई दिग्गज नेताओं को मिला मौका,कुछ को बाहर किया गया

रायपुर।बिलासपुर बिलासपुर। नगर पालिका परिषद में में उपाध्यक्ष पद के लिए होने वाले निर्वाचन को लेकर भाजपा ने सभी नगर पालिका तथा पंचायत में पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। रतनपुर, कोटा, गौरेलापेंड्रा, लोरमी, मुंगेली, बोदरी, नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष के लिए जो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं उसमें प्रमुख रूप से विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व महापौर किशोर राय, खिलावन साहू गुलाब चंदेल, दुर्गा महेश्वर, शैलेश शिवहरे को पर्यवेक्षक बनाया गया है। बिलासपुर संभाग में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किरण सिंह देव ने संगठन के प्रमुख लोगों को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी है। सभापति ,तथा उपाध्यक्ष पद के लिए तथा उपाध्यक्ष पद के लिए 26 फरवरी तक भाजपा नाम तय कर सकती। नगर पालिका परिषद में परिषद का शपथ ग्रहण समारोह के पहले ही उपाध्यक्ष के लिए भाजपा का संगठन रायशुमारी करेगा। बिलासपुर जिले के नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी नए लोगों को भी दी जा सकती है

पर्यवेक्षक की नियुक्ति

पर्यवेक्षक की नियुक्ति नगर पालिका परिषद के लिए संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी की गई है। नगरीय चुनाव के पूर्व कुछ जगह नगरीय चुनाव के पहले बनाए गए प्रभारी बदले गये। नेताओ की जगह नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष चयन हेतु नए पर्यवेक्षक संगठन के द्वारा तय किए गए नगर पालिका नगर परिषद में चुनाव प्रभारी आखिर पर्यवेक्षक के समय क्यों बदले गए।

प्रभारी बदलने की चर्चा जोरो पर

जो भाजपा ने अभी पर्यवेक्षकों की सूची जारी की है उसमें तीन प्रभारी बदल दिए गए हैं जिसकी चर्चा संगठन में जोरों पर है।

रतनपुर में प्रभारी रहे भी बदले गए

बताया जाता है कि भाजपा ने रतनपुर के समय तीन जगह में चुनाव प्रभारी जो थे उन्हें बदल दिया और उन्हें पर्यवेक्षक भी नहीं बनाया। बिलासपुर नगर निगम की राजनीति से जुड़े कोरबा के प्रभारी रहे पूर्व पार्षद भी इस बार पर्यवेक्षक नहीं बनाए गए हैं रतनपुर में में भी भाजपा ने चुनाव प्रभारी आखिरी में बदल दिया.

बिलासपुर के सफेद कपड़ा और काले वाहन वाले का भी पता नहीं हैं। आखिर क्यों बदल दिया संगठन ने इनको पर्यवेक्षक ना बनाकर…जरूर दाल में कुछ काला है। दिखता कुछ है होता कुछ है संगठन के सामने सब साफ-साफ है। इसका मतलब संगठन ने एक सिरे से किनारे कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

03:38