संत नामदेव भवन में श्रीमद् भागवत कथा का विश्राम, अयोध्या की प्रवचन कर्ता विदुषी श्री जी पयासी ने भगवान कृष्ण और सुदामा के मिलन का चित्रण कियाभक्तों को दिया आशीर्वाद

विधायक अमर अग्रवाल तथा महापौर पूजा विधानी ने भी भागवत कथा का श्रवण किया हवन पूजन , भंडारा के साथ भागवत कथा का समापन
बिलासपुर। संत नामदेव भवन नूतन चौक सरकंडा में श्रीमद् भागवत कथा में अयोध्या से पधारी प्रवचन कर्ता विदुषी श्री जी पयासी के द्वारा भागवत कथा किया जा रहा है । अंतिम दिन भगवान कृष्ण और बाल सखा सुदामा के मिलन का वर्णन उनके द्वारा किया गया। विधायक अमर अग्रवाल तथा महापौर पूजाविधानी ने भागवत कथा का श्रवण पाठ किया। कथावाचक श्रीजी प्यासी से महापौर तथा विधायक ने आशीर्वाद प्राप्त किया, कथावाचक ने अतिथियों को सम्मानित किया। आज अंतिम दिन हवन पूजन के साथ भंडारा का आयोजन किया गया। आज सुबह हवन पूजन के साथ भंडारा में सैकड़ो की तादाद में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम तक भंडारा चलते रहा। सरकंडा निवासी लखन लाल नामदेव सुलोचना नामदेव, अमित नामदेव, करुणा नामदेव आलोक नामदेव ,श्रेया नामदेव, अनामिका वर्मा ,राकेश वर्मा, शिव शंकर लाल वर्मा दर्श, दर्शित नामदेव, पुष्प लता नामदेव सहित सैकड़ो की तादाद में श्रद्धालुओं ने भागवत कथा का श्रवण पाठ किया। चार धाम की यात्रा के वापस आने के बाद लखन लाल नामदेव तथा सुलोचना नामदेव के द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया गयाहै। अयोध्या से पधारी कथावाचक श्री श्री प्यासी ने सुदामा और कृष्ण के मिलन की कथा सुनाते हुए कहा कि जैसे ही द्वारपाल ने भगवान कृष्ण को बताया कि उनके बाल सखा उसे मिलने आए हैं दरवाजे पर खड़े हैं । भगवान कृष्ण दरबान से इतना सुनते ही नंगे पैर अपने बाल सखा से मिलने पहुंचे और अपने बचपन के मित्र सुदामा से गले मिलते ही रो पड़े। भगवान श्री कृष्णा और सुदामा के चरित्र का वर्णन करते हुए आकर्षक झांकी भी बनाईगई। झांकी के साथ गीत संगीत का आयोजनभी भक्ति गीतों के साथ किया गया। आज विधायक अमर अग्रवाल पूजा विधानी केसाथ पार्षद श्याम साहू आंचल दुबे चंदू मिश्रा, नामदेव समाज के एवं शहर के भक्तजन आज काफी संख्या में भागवत कथा का श्रवण किया तथा हवन पूजन के बाद भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया । 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक अयोध्या से पधारी विदुषी कथावाचन श्रीजी पयासी ने श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में भक्तों को कथा सुनाई और आशीर्वाद दिया।