Blog

संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय विश्व एकात्मता महासम्मेलन में देश भर से नामदेव समाज के अनेक घटक पहुंचे

छत्तीसगढ़ से नामदेव समाज के पदाधिकारीगणो का हुआ सम्मान
ज्वाला प्रसाद नामदेव ने कहा -नागपुर का महासम्मेलन मिल का पत्थर साबित होगा, सभी राज्यों में हर साल ऐसे आयोजन होना चाहिए

बिलासपुर। नागपुर में संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय विश्व एकात्मता महासम्मेलन में देश के कई राज्यों से नामदेव समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रांतीय पदाधिकारी एवं नामदेव समाज के विभिन्न घटक शामिल हुए। हजारों की तादाद में दुर दराज से नामदेव समाज के प्रतिनिधि यहां पहुंचे थे। संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर विश्व महासम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया। इस अवसर पर समाज के द्वारा नितिन गडकरी को संत शिरोमणि महाराज विश्वरत्न से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में संत नामदेव जी की वाणी तथा उनके विचारों से ओतप्रोत भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम किया गया। देश भर से आए महिलाएं बुजुर्ग भक्ति गीतों पर जमकर झूमे। संत नामदेव राष्ट्रीय एकात्म विश्व महासम्मेलन में छत्तीसगढ़ से भी काफी संख्या में समाज के प्रबुद्ध जन शामिल हुए । जिनमें से अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव का विशेष रूप से सम्मान किया गया। बॉलीवुड के फिल्म अभिनेता तथा नामदेव समाज के गौरव गोविंद नामदेव ने समाज रत्न ज्वाला प्रसाद नामदेव को सम्मानित किया।


फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर वर्मा, ईस्ट जोन प्रभारी एन पी नामदेव, फेडरेशन के पदाधिकारी मीडिया प्रभारी अखिलेश नामदेव , अखिल वर्मा, राजेश्वर नामदेव के पी नामदेव, को इस राष्ट्रीय मंच पर समाज की प्रमुख विभूतियों के बीच आयोजन समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से श्री ज्वाला प्रसाद नामदेव ने समाज के संदर्भ में चर्चा की।


भक्ति संप्रदाय के लोगों ने पहले रेशिमबाग नागपुर में रैली निकाली। नामदेव समाज की महिलाओं ने भी एक जुटता का परिचय दिया। और सब और विभिन्न राज्यों से समाज प्रमुखों को सम्मानित भी किया गया। महासम्मेलन के संयोजक ईश्वर धिरडे ने स्वागत भाषणदिया। सम्मेलन की अध्यक्षता जितेंद्र नाथ महाराज ने की। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव ने भी सभा को संबोधित किया। ज्वाला प्रसाद नामदेव ने आयोजन को सफल बनाने के लिए भास्कर राव टोम्पे, ईश्वर धिरडे तथा अनंत जागजोड को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज की एकता के लिए इस तरह के आयोजन हर साल अलग-अलग राज्यों में होना चाहिए। और यह विश्व एकात्मता महासम्मेलन नामदेव समाज के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। छत्तीसगढ़ से अटल बिहारी नामदेव ,ज्योति नामदेव, सुधा नामदेव, सुषमा नामदेव, मनोज नामदेव, राजेश्वर नामदेव सहित समाज के प्रमुख जन काफी संख्या में शामिल हुए।
रेशम बाग नागपुर महाराष्ट्र में संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकात्मता विश्व महासम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि नागपुर के सांसद होने के नाते गौरव की बात है उन्होंने पूरे देश भर से समाज के लोगों को बधाई दी उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकात्मता विश्व महा सम्मेलन नागपुर में हुआ है । श्री गडकरी ने कहा कि अनेकता में एकता यही हमारी विशेषता है संत शिरोमणि नामदेव महाराज ने एकात्मता का जो मंत्र दिया था वह राष्ट्र की ताकत है और एकात्मता का संदेश देने संत नामदेव जी महाराज ने पूरे देश में यात्रा की थी और अपने भजन गीतों के माध्यम से देश को संदेश दिया। उन्होंने समाज को बदलने का काम किया । इसअवसर पर संत नामदेव महाराज के वंशज विट्ठल नामदेव संत रामदास ने भी सभा को संबोधित किया। केंद्रीय परिवहन सड़क मंत्री नितिन गडकरीने समाज के प्रमुख जनों को सम्मानित भी किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष भास्कर राव टोम्पे ने इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बताते हुए देश विदेश से आए समाज के विभिन्न घटकों के प्रति आभार जताया। राजस्थान, मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश चेन्नई, गुजरात, महाराष्ट्र हैदराबाद, पुणे, नई दिल्ली पंजाब, हरियाणा से काफी संख्या में समाज के लोग पहुंचे थे।
सतपाल महाराज ,रामकिशोर डेरा वाला ने भी सभा को संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *