Blog
मरवाही से उठा प्रशासनिक विद्रोह”कर्तव्य मेरी पूजा है” – नायब तहसीलदार
जीपीएम।छत्तीसगढ़ में जहां कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की हड़ताल ने कामकाज को ठप कर रखा है, वहीं मरवाही के नायब तहसीलदार रमेश कुमार ने सिस्टम के खिलाफ खामोश लेकिन करारा विरोध दर्ज किया है।
28 जुलाई को जब उन्हें हड़ताल की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत कलेक्टर को पत्र लिखकर साफ कह दिया —
“यह हड़ताल स्वार्थ से प्रेरित है और विधि के विरुद्ध है, मैं इसका हिस्सा नहीं हूँ।” मरवाही के नायब तहसीलदार रमेश कुमार ने हड़ताल से साफ इनकार करते हुए प्रशासन और संगठन दोनों पर सवाल दाग दिए हैं।
उन्होंने लिखा – “जब मुझे 15 में से सिर्फ 2 हल्कों की ज़िम्मेदारी दी गई, तब संगठन कहाँ था?”
और आगे कहा – “यह हड़ताल स्वार्थ से प्रेरित है, और मैं इसका हिस्सा नहीं हूँ।”
बाइट: नायाब तहसीलदार मरवाही रमेश कुमार
विजुअल: तहसील कार्यालय मरवाही