Blog

संविधान दिवस के अवशर पर चौथी कक्षा के बच्चों द्वारा संविधान कि प्रस्तावना का वाचन ओर बच्चों द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जायेगी|

डॉ.अंबेडकर युवा मंच के द्वारा संविधान दिवस का रास्ट्रीय आयोजन

बिलासपुर। 26 नवंबर सविधान दिवस के अवसर पर डॉ.अंबेडकर युवा मंच के द्वारा सविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर संविधान दिवस का आयोजन किया जाएगा । जिसमें सहायक प्रोफेसर , हिंदी साहित्य विभाग महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र
डॉ सुनील कुमार सुमन
के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होगे। एवं जेएनयू शोधकर्ता – मशीन लर्निंग कैंसर बायोलॉजी इंटीग्रेटेड साइंसेस व डेटा साइंस प्रवक्ता – राष्ट्रीय जनता दल
कंचना यादव कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे । 26 नवंबर को बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा स्थल जीडीसी कॉलेज के सामने शाम 5:00 बजे से वैचारिक कार्यक्रम होंगे । जिसमें *”साक्षर से शिक्षित की ओर ईवनिंग क्लास के छात्र छात्राओं द्वारा विशेष प्रस्तुति एवं अतिथियों का उद्बोधन होगा । इस अवसर पर अबेडकर युवा मंच के संस्थापक सदस्य दिवंगत सुरेश रामटेके की स्मृति में सामाजिक शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को अतिथियों के द्वारा बिरसा फुले अंबेडकर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। डॉ.अंबेडकर युवा मंच के अध्यक्ष नितेश अंबादे ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि संविधान दिवस के अवसर कपिल चौरे द्वारा संविधान पर आधारित गीत की प्रस्तुति दी जाएगी । कार्यक्रम को सफल बनाने में बौद्ध समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शक हरीश वाहने , सुखनंदन मेश्राम ,नारायण राव हुमने, मगन गेडाम,
अशोक वाहने, नरेंद्र रामटेके, छेदीलाल मेश्राम एम.आर.बाम्बोडे कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अंबेडकर युवा मंच के नितेश अंबादे, कुणाल रामटेके, देवेन्द्र मोटघरे, सागर हुमने, रत्नेश ऊके , मिलिंद खोब्रागड़े , सात्विक रामटेके, कपिल चौरे, सरगम हुमने , सुमित दामके, जावेद खान, राजा नंदेश्वर , सुनील जामुलकर, आकाश गणवीर , रश्मि खोबरगाड़े , प्रज्ञा मेश्राम , संघमित्रा वाहने, वर्षा रामटेके,महिमा पारेकर , नमिता अंबादे, शारदा चौहान, रेश्मि अहिरवार , अनुष्का देवांगन , पायल शाहु , प्रवज्ञा वाहने ,प्रज्ञा बौद्ध , प्रतिभा कैवत, संतोषी पटेल
की अहम भूमिका रहेगी। अंबेडकर युवा मंच ने शहर वासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *