Blog

संविधान पर आपत्तिजनक टिप्पणी से मचा बवाल,मूलनिवासी समाज में उबाल…

संविधान से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं मूलनिवासी संघ का अल्टीमेटम..

बिलासपुर।सोशल मीडिया पर संविधान और आरक्षण को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। राजनांदगांव जिले की छुरिया तहसील के चिरचारी निवासी मनीष जैन पर फेसबुक के माध्यम से मूलनिवासियों के संवैधानिक आरक्षण के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद मूलनिवासी समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।मूलनिवासी संघ एसटी एससी और ओबीसी एवं माइनॉरिटी संगठन ने मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियां न सिर्फ संविधान का अपमान हैं, बल्कि समाज में वैमनस्य फैलाने और सामाजिक शांति भंग करने का प्रयास भी हैं। आरक्षण जैसे संवैधानिक अधिकारों पर सवाल उठाना, संविधान में आस्था रखने वाले लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है।संगठन ने स्पष्ट कहा कि भारत संविधान से चलता है और संविधान का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन से मांग की गई है कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।फिलहाल मामला प्रशासन के संज्ञान में है और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *