सड़को पर दरिया सा नजारा,घरों में भरा नाले का गन्दा पानी….नालियों की सफाई का दावा फेल….

बिलासपुर। पिछले 4-5 दिन से लगातार हो रही बारिश ने बारिश पूर्व नाले – नालियों की सफाई का दावा फेल रविवार को फेल हो गया। सड़को पर दरिया की तरह धार बहती रही नाले-नालियों का गंदा घरों-घर घुसा लोगो के सामान पानी मे तैरते दिखे किसी का राशन भीगकर बर्बाद हो गया। लोग भूखे- प्यासे पानी बन्द का होने इंतजार करते रहे, इधर टैगोर चौक के अम्बा पेट्रोल पंप की भारी भरकम दीवार ढ़हने से पीछे टिकरापारा के ऑटो चालक का ऑटो, बाइक और स्कूटी इसकी चपेट में आने से क्षतिग्र्रस्त हो गई, जिससे लगभग 10 लाख की क्षति का अनुमान है।
शनिवार-रविवार रात से लेकर दोपहर तक हुई लगातार बारिश ने शहर का हाल बिगाड़कर रख दिया। बारिश पूर्व जिन नाले-नालियों की सफाई का दावा किया गया था, उनमें गले तक मलबा भरने के कारण नाले-नालियों का बदबूदार गन्देला पानी सड़को पर दरिया की तरह बहने लगा फिर यही गन्दा पानी गलियों से होते हुये लोगो के घरों तक भरा रहा लोग हलाकान रहे।
आम आदमी तो आम आदमी जिला अस्पताल परिसर के हनुमान जी तक की समस्या का निदान प्रशासन ने शिकायत के बाद भी नही। किया नतीजतन जिला अस्पताल के जच्चा बच्चा अस्पताल परिसर के हनुमान जी के मंदिर में भी बारिश का पानी भरा रहा।
और भगवान की मूर्तियां डूबने की नौबत आ गई, इससे भी शर्मनाक बात यह है कि बारिश के इस पानी मे अस्पताल के सिवरेज का पानी भी मिला होता है। इसके जीर्णोद्धार के लिए पिछले दिनों कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा और वार्ड पार्षद ओम कश्यप के नेतृत्व में मंदिर से जुड़े लोगों और मोहल्लेवासियों ने जिलाधीश और सिविल को ज्ञापन सौंप मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग की थी कि मंदिर में सीवर लाइन का पानी घुसता है वारिश में मंदिर में मूर्तियां डूब जाती है पर किसी ने इसके निदान के लिए कोई पहल नही की।
सीपत रोड से लगे जोरापारा, बंधवपारा, कपिल नगर से लेकर मोपका तक नाले- नालियों के मलबे से भरे होने और निकासी का इंतेजाम न होने से सड़क से लेकर गलियों और घरों में पानी भरा रहा। मोपका में तो पार्षद मौहन श्रीवास को नगर निगम से एक्सीवेटर मंगवाकर दीवार को तोड़वा पानी निकासी करानी पड़ी, यहाँ लोगो ने बिना अनुमति प्लाट खरीदकर भवन निर्माण करा लिया है, बेतरतीब निर्माण के कारण यहां पानी निकासी की समस्या है।
बारिश का जल तांडव मोहल्लों में भरा घुटनों तक पानी
रविवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश की वजह से बिलासपुर के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। जैसी वजह से क्षेत्रवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा खासतौर पर सरकंडा विनोबा नगर गणेश नगर तोरवा नेहरु नगर जैसे क्षेत्रों ने जल जमों की वजह से लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा सपरिवार एक से दो फुट पानी सड़कों पर जमा हो गया तो वही बारिश का या पानी कई लोगों के घरों में भी घुस गया जिसकी वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा बारिश के पहले नगर निगम का दावा था इस बार बारिश के दिनों में शहर में जलजला की स्थिति नहीं होगी लेकिन जिससे बारिश की शुरुआत में ही जल तांडव का नज़ारा गली मोहल्लों में देखने को मिला है वापस तरस आ रहा है कि किससे नगर निगम के दावे फेल हुए हैं प्रतिदिन नगर निगम की महापौर स्वास्थ विभाग किचन में नगर निगम क्या अधिकारी कर्मचारी वार्डों का दौरा करते हैं लेकिन बारिश मैं जिससे नगर निगम के अदाओं की पोल खुली है वह दर्शाता है कि नगर निगम के द्वारा बारिश के पूर्व सफाई पर किए खर्च केवल बेईमानी से लग रहे हैं हालाकि संबंध में मोहल्ले वासियों के साथ जनप्रतिनिधि भी अपने अपने दावे कर रहे हैं
घरों में घुसा पानी, लोगों में आक्रोश
सरकंडा क्षेत्र में रविवार की बारिश ने सबसे ज्यादा जल तांडव मचाया है निचले क्षेत्रों में भर पानी की वजह से मोहल्ले वासियों में खासा आक्रोश दिखाओ और उन्होंने नगर निगम के प्रति जमकर आक्रोश जाहिर किया खासतौर पर जोरापारा, बंधवापारा इलाकों में भर पानी की वजह से लोगों के घरों में पानी घुस गया हर बारिश में यहां यही समस्या होती है लेकिन शिकायतों के बाद भी नगर निगम यहां जल निकासी की व्यवस्था को व्यवस्थित नहीं कर पा रहा है जिसके कारण इस क्षेत्र के रहवासी प्रतिवर्ष इसी तरह से बारिश के दिनों में समस्याओं को झेलते हैं मौजूदा समय में यहां से भाजपा के पार्षद हैं साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष भी है फिर भी इस वार्ड में इस तरह की समस्या होना कहीं ना कहीं नगर निगम की लापरवाही को दर्शाता है
वर्जन
सफाई अभियान जारी है।लगातार शहर की सड़को पर पड़े कचरे लगातार उठाए जा रहे है।बारिश में नालिया ज्यादातर जाम रहती है जिसके लिए सफाई की जा रही है।
श्याम साहू
चेयरमैन स्वास्थ विभाग नगर निगम