Blog

सड़क के बीच में लगा दिया बिजली का खंभा

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर

बिलासपुर । बिजली विभाग की लापरवाही का एक और अनोखा मामला सामने आया है। मामला है श्रीकांत वर्मा मार्ग से लगे मित्र विहार पास कॉलोनी का, जहाँ बिजली विभाग ने एक निर्माणाधीन मकान के सामने ही सड़क के बीच में बिजली का खंभा गाड़ दिया।रहवासियों के अनुसार, इस जगह पर पहले से ही एक पुराना खंभा लगा हुआ था, जिसे हटाकर नया खंभा लगाने की बात हुई थी। ठेकेदार और मकान मालिक के बीच ये तय हुआ था कि दीवार से करीब 4 इंच की दूरी पर नया खंभा लगाया जाएगा, ताकि सड़क पर किसी को परेशानी न हो। लेकिन अफसरों और ठेकेदार की मनमानी के चलते खंभा सीधे सड़क के बीच में गाड़ दिया गया।अब हालत ये है कि सड़क पर से गाड़ियाँ निकलना मुश्किल हो गया है। पहले से ही संकरी गली में अब यह बिजली का खंभा लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि कॉलोनी में पहले ही सीवरेज, पानी और सड़क की कई समस्याएँ हैं, ऊपर से अब यह खंभा मुसीबत बढ़ा रहा है।स्थानीय नागरिकों ने बताया कि उन्होंने इस मामले में विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों से चर्चा भी की थी, लेकिन इसके बावजूद कोई सुधार नहीं किया गया। अब वे इसकी लिखित शिकायत और आपत्ति कंपनी के समक्ष दर्ज कराने की तैयारी में हैं।रहवासियों का सवाल है।जब जगह साफ-साफ तय थी, तो सड़क के बीच में खंभा लगाने की क्या मजबूरी थी अब देखना यह होगा कि बिजली विभाग गलती सुधारता है या फिर जनता को ही इस गलती का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

*गलत जगह खंभा लगाने से भड़के मोहल्लेवासी*

गलत जगह खंभा लगने से मोहल्लेवासियों में आक्रोश बना हुआ है।जिसके कारण बिजली विभाग और महापौर कलेक्टर के अलावा आयुक्त के पास भी आवेदन देकर निराकरण करने की मांग की गई है।इसके बाद भी अब तक सुनवाई नहीं हुई । यही कारण है कि मोहल्लेवासी अब नाराजगी जाहिर करने लगे है।जिनका कहना है कि लगता है किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है उसके बाद प्रशासन नींद से जागेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *