Blog

सड़क निर्माण का कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा हों

विधायक सुशांत शुक्ला ने निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के साथ किया निरीक्षण

बेलतरा विस के शहरी क्षेत्र में जारी है अलग अलग वृहद सड़क परियोजनाओं के कार्य

चांटीडीह सब्जी मंडी के प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण

बिलासपुर- बेलतरा विधानसभा के शहरी क्षेत्र में जारी सड़क निर्माण और विकास कार्यों का आज विधायक सुशांत शुक्ला ने निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे और निगम अधिकारियों के साथ मिलकर निरीक्षण किया। इस दौरान सभी निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए।


विदित है कि बेलतरा विधानसभा के शहरी क्षेत्र में सड़क के अलग-अलग वृहद परियोजनाओं पर कार्य जारी है। जिसमें सबसे पहले लगभग 10 करोड़ की लागत से अपोलो चौक से शनिचरी रपटा तक तीन हिस्सों में नाली और सड़क निर्माण किया जा रहा है, जिसमें अपोलो चौक से मानसी लाॅज तक आधे से अधिक के कार्य पूरा हो चुका है,मानसी लाॅज से अमरैय्या तक अतिक्रमण को हटाने के बाद पेड़ शिफ्टिंग किया गया है और अभी नाली निर्माण जारी है। इस रोड का निरीक्षण करते हुए विधायक श्री सुशांत शुक्ला और निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने शेष कार्यों को तेज गति से करते हुए कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके बाद विधायक शुक्ला और निगम कमिश्नर ने गुरूनानक चौक से राजकिशोर चौक तक पांच करोड़ की लागत से नाला निर्माण और सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण कर ठेकेदार को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से 17 करोड़ की लागत से अशोक नगर चौक से बिरकोना तक बनने वाले गौरव पथ मार्ग का भी निरीक्षण किया,इस दौरान पोल शिफ्टिंग के लिए सीएसईबी से समन्वय बनाकर शिफ्टिंग कार्य को जल्द पूरा करने को कहा। संयुक्त निरीक्षण के तहत विधायक और निगम कमिश्नर ने चांटीडीह में सब्जी मार्केट के लिए प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण किया। मोपका चौक में 1 करोड़ की लागत से बन रहे गार्डन का भी निरीक्षण कर शेष कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान विधायक सुशांत शुक्ला और निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने अधिकारियों से कहा कि गुणवत्ता के साथ तीव्र गति से कार्य करने की आवश्यकता है ताकि इसका लाभ नागरिकों को मिल सकें। ठेकेदार को समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण में निगम के मुख्य अभियंता राजकुमार मिश्रा,जोन आयुक्त प्रवीण शर्मा,कार्यपालन अभियंता प्रवीण शुक्ला,सब इंजीनियर आशीष पाण्डेय समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *