सड़क पर छिड़ी युवतियों की ‘फाइट’

थप्पड़ों से हुआ बवाल, फिर लातों तक पहुंची
तू-तू, मैं-मैं’, उंगलियों से दी धमकी
बिलासपुर।न्यायधानी में शुक्रवार शाम एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है।जिसमें चार युवतियां आपस में भिड़ गईं। घटना पुराने बस स्टैंड रोड स्थित कपड़ों की दुकान में काम करने वाली एक युवती के साथ हुई, जिसे बीच सड़क थप्पड़ों और लातों से पीटा गया है।
इस तरह की लड़ाई से भरे बाजार में भीड़ लग गई और आने जाने वाले लोग तमाशा देखने लगे।सूत्रों के अनुसार, चारों युवतियां पहले आपस में बातचीत कर रही थीं। अचानक, एक युवती ने दूसरी पर हाथ उठा दिया और थप्पड़ों की बरसात कर दी। इसके बाद उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और लात से भी मारा। मारपीट के दौरान दूसरी युवती ने पीड़िता को उंगली दिखाते हुए धमकी भी दी।यह विवाद क्यों और किसलिए शुरू हुआ यह कोई बता नहीं पा रहा है लेकिन ऐसा दावा किया जा रहा है कि आपसी किसी बात को लेकर विवाद हुआ है जिसके कारण बात झापड़ तक पहुंची होगी।और उसके बाद ऐसा हुआ कि लड़कियों ने भरे बाजार को टांडा बना दिया और भीड़ लगवा दिया ।
राहगीरों ने की बीच-बचाव की कोशिश
घटना को सड़क के दूसरी ओर खड़े कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव की कोशिश की और पीड़िता को छुड़ाया।
पुलिस के पास पहुंचा मामला
घटना के बाद पीड़ित युवती ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। मारपीट की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सार्वजनिक स्थान पर ऐसी घटनाओं पर सवाल
यह घटना सार्वजनिक स्थान पर बढ़ती दबंगई और असामाजिक व्यवहार को उजागर करती है। सड़क पर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे ने न केवल राहगीरों का ध्यान खींचा, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।
सिविल लाइन पुलिस बोली समझाइश देकर छोड़ा गया
सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि लड़कियों को समझाइश देकर छोड़ा गया है।और बोला गया है कि अगली बार से लड़ाई मत करना नहीं तो सीधे अपराध कायम करके जेल भेज दिया जायेगा।