Blog

सड़क पर तलवार लहराती दिखी सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर….वायरल वीडियो के बाद पुलिस की बढ़ी सख्ती

अंबिकापुर । सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर कंचन देवांगन का तलवार लहराते हुए बनाया गया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो देवीगंज रोड स्थित “बाबू भाई मोबाइल” दुकान के सामने शूट किया गया बताया जा रहा है, जिसमें कंचन सड़क पर तलवार घुमाते हुए एडवर्टाइजमेंट करती नजर आती हैं।वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या एड शूट के नाम पर सड़क को स्टंट ज़ोन बनाना सही है। खुले आम हथियार लेकर सड़क पर वीडियो बनाना कानून और सुरक्षा दोनों के खिलाफ माना जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तलवार के इस्तेमाल, शूटिंग की अनुमति और वायरल कंटेंट की मंशा को लेकर कार्रवाई की संभावना है। फिलहाल यह वीडियो शहर में चर्चा और विवाद दोनों का कारण बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *