Blog

सड़क पर मवेशी:पहली बार दो मवेशी मालिक गिरफ्तार

बिलासपुर। न्यायधानी  में अब सड़क पर मवेशी छोड़ने वाले मालिकों की खैर नहीं है। पुलिस ने मवेशी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बिलासपुर पुलिस ने पहली कार्रवाई करते हुए  दो मवेशी मालिकों को गिरफतार किया है।

दरअसल, 28 जुलाई को चकरभाठा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कड़ार-सारधा चौक के पास 19 गौवंशों को तेज रफ्तार  वाहन से कुचलने संबंधी मौत एवं गौवंशों के घायल होने की घटना हुई थी। घटना के संबंध में एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना चकरभाठा में अपराध क्रमांक 292/2025 थारा 281, 325, बी. एन. एस. 184 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जाँच के दौरान तीन मवेशी के मालिकों का नाम पता  हुआ है, जिसमें कमलेश्वर वर्मा पिता रतन वर्मा उम्र 75 वर्ष निवासी ग्राम कड़ार की दो  गाय और  विजय वर्मा पिता झूर्ख उम्र 62 वर्ष निवासी ग्राम कड़ार का एक  गाय है।जिसको देखभाल न कर लापरवाही पूर्वक रोड में आवारा छोड़ा गया था।
घटना को गंभीरता से लेते हुए मवेशी मालिकों के विरूद्ध धारा 291 बीएनएस जोड़ी जाकर 30.07.2025 को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई।

*पहली बार हुई है कार्रवाई*

जिले में यह पहली ऐसी कार्रवाई है जिसमें मवेशी मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है।पुलिस ने अब इस अभियान को शुरू कर दिया है।उम्मीद है कि एफआईआर होने के बाद मवेशी मालिकों में सुधार आयेगा और मवेशियों को सड़को पर छोड़ने की हिम्मत नहीं करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *