Blog

सड़क पर मवेशी मवेशी मलिक पर हुआ एफआईआर

निर्देश का हो रहा कड़ाई से पालन फिर भी दिख रहे सड़क पर मवेशी

बिलासपुर। जिला प्रशासन के लगातार मुख्य मार्गों पर मवेशियों की मौत के मामले पर कड़ा निर्णय लेते हुए पिछले दिनों निर्देश जारी किया गया था कि अब अगर सड़क पर मवेशी नजर आएंगे तो मवेशी मालिकों के ऊपर जुर्म दर्ज किया जाएगा ।इस निर्णय पर पालन करते हुए नगर निगम ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है इसके लिए जोन स्तर पर टीम बनाई गई है। जो लगातार सड़कों से मवेशियों को हटाने की कार्रवाई करेगी ।
24 घंटे या टीम सड़क पर मवेशियों को पकड़ेगी इसके लिए आठ काउ कैचर भी उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा निर्देश जारी होने के बाद नगर निगम के द्वारा सड़क पर मवेशी पकड़ने के दौरान एक मवेशी मलिक पर एफआईआर भी कराया गया है। आने वाले समय में इसी तरह से मवेशी मालिकों पर कार्रवाई होगी जिला प्रशासन को उम्मीद है कि इस व्यवस्था के बाद सड़कों पर मवेशियों का जो जमावड़ा है उसमें कमी आएगी, और लगातार सड़क दुर्घटना में हो रहे मवेशियों की मृत्यु कम होगी।

वर्जन
सड़को पर मवेशियो को छोड़ने वाले लोगों पर एफआईआर दर्ज करना शुरू कर दिया गया है।इसके साथ अपील भी की जा रही है।ताकि मवेशी सड़को पर कोई भी न छोड़े।

खजांची कुमार
अपर आयुक्त नगर निगम बिलासपुर

राकेश खरे+आलोक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *