सतनामी समाज के थाना घेराव के बाद कथा वाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने मांगी माफी, एक दिन पहले दिए विवादित बयान से भड़का था समाज — पुलिस ने दर्ज किया है अपराध

समीर सेमर तखतपुर। तखतपुर में कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज के विवादित बयान से मचा बवाल अब शांत होता नजर नहीं आ रहा। सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद क्षेत्र का माहौल गरमा गया था। समाज के सैकड़ों लोगों ने बुधवार को तखतपुर थाने का घेराव कर कथावाचक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
दबाव बढ़ता देख कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने नया वीडियो जारी कर सतनामी समाज से सार्वजनिक माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनके शब्दों से यदि किसी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे उसके लिए खेद व्यक्त करते हैं सतनामी समाज हमारा ही परिवार है । मेरा उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।
लेकिन सतनामी समाज के लोगों ने इस माफी को पर्याप्त नहीं माना। उनका कहना है कि “केवल माफी से बात खत्म नहीं होगी, जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।” समाज के प्रतिनिधियों ने थाने और प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस ने पहले ही कथावाचक के ऊपर अपराध दर्ज किया है— कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज के खिलाफ तखतपुर थाने में धारा 353,2 दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर फैले वीडियो की सत्यता की पड़ताल के लिए फोरेंसिक भेजा गया है।
वही इस मामले एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि पुलिस वैधानिक कार्यवाही कर रही है जो भी घटना हुई थी उसमें तत्काल एफआईआर की गई है और उसकी जांच की जा रही है। साक्ष्य संकलन के उपरांत उसमें आगे कार्यवाही की जाएगी मामले में जिला अभियोजन अधिकारी को पत्र लिखकर मामले में विधिक राय मांगी गई है जैसे ही कुछ जवाब आता है उसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की अपील — प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि कानून अपना काम करेगा, सभी के साथ न्याय करेगी और आपसी सौहाद्र भाईचारा बनाए रखें