सब्जी बेचकर लौट रहे किसान को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
इलाज के दौरान सिम्स अस्पताल में बुजुर्ग की मौत, आरोपी चालक पर केस दर्ज
बिलासपुर ।मंगला लोखंडी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग किसान की जान चली गई। शहर से सब्जी बेचकर साइकिल से घर लौट रहे लक्षमण प्रसाद पटेल को पीछे से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोटरसाइकिल चालक लापरवाही से तेज गति में था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सिम्स अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया लेकिन कुछ ही देर में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मर्ग पंचनामा दर्ज किया। पुलिस ने हादसे के जिम्मेदार मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।