Blog

सब्जी लेने उतरी महिला की 4 वर्षीय बेटी को लेकर चालक फरार

पुलिस की कार्रवाई से जांजगीर में पकड़ा गया आरोपी

बिलासपुर। राजकिशोर नगर की महिला एक कार्यक्रम में शामिल होने सरसीवा गई थी।इस बीच बीच रास्ते में सब्जी लेने उतरी महिला की चार वर्षीय बेटी को कार चालक अगुआ करके फरार हो गया जिसे कुछ देर बाद पकड़ लिया गया।मासूम बच्ची को महिला के सुपुर्द कर दिया गया है।

दरअसल सलिहाघाट इलाके में एक कार ड्राइवर 4 साल की बच्ची को लेकर गाड़ी समेत गायब हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सभी थानों को अलर्ट जारी किया गया और कई जगहों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरु कर दी गई। तेज़ी से की गई पुलिस कार्रवाई का नतीजा यह रहा कि जांजगीर जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सफेद डिजायर कार को रोककर आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया गया। बच्ची पूरी तरह सुरक्षित मिली।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के राजकिशोर नगर निवासी सत्यवती सूर्यवंशी अपनी चार वर्षीय बेटी निधियाना सूर्यवंशी को लेकर सरसीवां गई थीं। उनके साथ कार को रतनपुर निवासी रवि पटेल नाम का लड़का चला रहा था। वापसी के दौरान सलिहाघाट बाजार में सत्यवती सब्जी लेने के लिए गाड़ी से उतरीं और अपनी बच्ची को मोबाइल देकर कार में ही छोड़ दिया । इसी दौरान ड्राइवर रवि अचानक कार को लेकर
मौके से फरार हो गया। महिला की शिकायत मिलते ही भटगांव थाना पुलिस हरकत में आई और आसपास के थानों-बम्हनीडीह, नवागढ़, शिवरीनारायण, चाम्पा, हथनेवरा समेत कई क्षेत्रों में तुरंत नाकेबंदी के आदेश जारी किए। जांजगीर जिले की बिर्रा पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोका और पूछताछ में युवक की हरकत संदिग्ध लगने पर उसे हिरासत में ले लिया। कार की तलाशी में बच्ची सुरक्षित मिली। घटना की सूचना मिलते ही ड्राइवर की संभावित लोकेशन का पता लगाया गया था। जांजगीर पुलिस की कार्रवाई से आरोपी को पकड़ लिया गया है।पकड़े गए ड्राइवर से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह अगुआ करके पैसे कमाने के चक्कर में था।वही महिला ने बताया कि मासूम बच्ची के अचानक लापता होने से उसकी सांसे थम गई थी।लेकिन बच्ची के मिलने के बाद उसने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *