जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा आज…..पर्यवेक्षक किसके भाग्य का फैसला करते है आज…किसके सिर पर होगा अध्यक्ष का ताज

भाजपा ने नहीं खोला पत्ता,लेकिन उम्मीद राजेश सूर्यवंशी या फिर अरुणा सूर्या पर ज्यादा
कांग्रेस से अध्यक्ष पद के लिए सतकली बावरे और उपाध्यक्ष के लिए स्मृति श्रीवास का नाम फाइनल
बिलासपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को चुनाव होगा। जिला पंचायत प्रशासन ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।इसमें भाजपा से नाम फाइनल नहीं किया गया है जबकि कांग्रेस ने अपने दोनों नाम को फाइनल कर दिया है।
बता दे जिला पंचायत अध्ययक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव पूर्व में 5 मार्च को होना था। लेकिन जिला प्रशासन ने कुछ कारणों के चलते चुनाव की तारीख को अब 8 मार्च कर दिया है। आठ मार्च को जिला पंचायत भवन में चुनाव का आयोजन होगा। जिला पंचायत प्रशासन ने चुनाव को लेकर अपनी सभी तैयारी पूरी कर ली है।
ये है भाजपा की तरफ से संभावित उम्मीदवार
भाजपा की तरफ से संभावित उम्मीदवारों की सूची में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए राजेश सूर्यवंशी और अरुणा चंद्रप्रकाश सूर्या दो चेहरे है। जिसमें से राजेश सूर्यवंशी की दावेदारी को फाइनल माना जा रहा है। इसके साथ ही उपाध्यक्ष के रूप में भारती माली के अलावा एक और का नाम लगभग तय माना जा रहा है।लेकिन अधिकृत घोषणा शनिवार की सुबह भाजपा कार्यालय में होगी उसके बाद नामांकन फार्म भरा जायेगा।
कांग्रेस ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का नाम किया सार्वजनिक
कांग्रेस के जिन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था, वे बागी प्रत्याशियों की वजह से चुनाव हार चुके है। कांग्रेस के पास पार्टी का कोई अधिकृत चेहरा अध्यक्ष पद के लिए नहीं है। इसलिए कांग्रेस बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे सतकली बावरे को अपना समर्थन देकर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। कांग्रेस ने सतकली बावरे को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए स्मृति श्रीवास के नाम को फाइनल किया है।
कांग्रेस में बगावत के स्वर…
बता दे कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव जीतकर आए हैं। उन्होंने जिला पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। अधिकृत चेहरा न होने की वजह से कांग्रेस इन्हीं बगावत करने वाले नेताओं को समर्थन देकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की दौड़ में उतारने की रणनीति बना ली है। और कांग्रेस एक बार फिर से बगावत करने और निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली महिला प्रत्याशियों पर दांव खेल रही है।
भाजपा का नाम शनिवार को फाइनल होगा
जिलाध्यक्ष दीपक सिंह का कहना है की भाजपा ने अभी तक किसी भी पद के लिए प्रत्याशियों का नाम फाइनल नहीं किया है।बल्कि दीपक सिंह का कहना है कि पर्यवेक्षक भी शनिवार की सुबह आएंगे और सुबह भाजपा कार्यालय में बैठक होने के बाद भाजपा के दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में नाम तय कर लिए जायेंगे।
भाजपा के जीते हुए प्रत्याशियों को बाहर घुमाने ले गए थे नेता
सूत्र बता रहे है कि भाजपा के 9 प्रत्याशियों को भाजपा के दिग्गज नेता के इशारे पर उड़ीसा की तरफ घुमाने ले गए थे।इसी बहाने पिकनिक भी हो गया है और कोई खरीद फरोख्त का मामला भी नहीं हो सका। इससे भाजपा के पूरे प्रत्याशी सुरक्षित रहे ।
भाजपा के पक्ष में कुछ निर्दलीय प्रत्याशी कर सकते है मतदान
सूत्र बता रहे है कि शनिवार को होम वाले अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के 9 प्रत्याशी है और कांग्रेस के 7 प्रत्याशी है जबकि एक निर्दलीय प्रत्याशी है।जिसमें सिर्फ एक प्रत्याशी के इधर उधर होने से मामला गड़बड़ाना सकता है।इसलिए दोनों पार्टियों के लोग बहुत संभल कर काम कर रहे है और अपने प्रत्याशियों को सुरक्षित रखे हुए।इसके बाद भी सूत्र बता रहे है कि भाजपा के पक्ष में एक या दो मत ज्यादा पड़ेंगे।
हाई प्रोफाइल चुनाव में गहमा गहमी का बना हुआ है माहौल
जिला पंचायत का चुनाव काफी हाई प्रोफाइल है और इसमें बड़े बड़े दिग्गजों की साख दांव पर लगी हुई है।जिसके कारण सभी की धड़कने तेज हो चुकी है।भाजपा का दावा है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर भाजपा के प्रत्याशी ही विजयी होंगे इधर कांग्रेस का कहना है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष में कांग्रेस के प्रत्याशी बनेंगे।लेकिन देखना होगा कि यह दावा किसका फाइनल होता है