Blog

समिति पर मुहर, मनीष लाहोरानी ही रहेंगे अध्यक्ष….सिंधी युवक समिति के अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा था विवाद

कोर्ट में फंसा था मामला,हुआ निर्णय

बिलासपुर। सिंधी युवक समिति के अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे विवाद पर न्यायालय ने स्पष्ट – निर्णय देते हुए मनीष लाहोरानी को ही समिति का विधिवत अध्यक्ष माना है। प्रथम व्यवहार न्यायाधीश के न्यायालय ने 18 जून को यह निर्णय सुनाया। अब मनीष लाहोरानी ही समिति के वैध अध्यक्ष बने रहेंगे।
समर्थकों ने मनीष लाहोरानी के निर्वाचित होने के बावजूद जबरन अध्यक्ष पद पर बने रहने का प्रयास किया गया। समिति का हिसाब-किताब
भी नहीं सौंपा गया। कोर्ट में प्रकरण चलने के बाद न्यायालय ने यह निर्णय दिया कि वर्तमान अध्यक्ष मनीष लाहोरानी ही निर्वाचित हैं। महामंत्री अमित संतवानी ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष अजीत थावरानी, पूर्व सचिव मोती थावरानी तथा उनके न्यायालय के आदेश पर सिंधी युवक समिति के अध्यक्ष मनीष लाहोरानी ने अपने टीम के साथ समिति द्वारा संचलित सिंधु विद्या मंदिर को विधिवत रूप से अपने अधीन लेकर सिधी युवक समिति की आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया। इस मौके पर सर्वश्री सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अशोक बजाज, अमर बजाज, संरक्षण गण कैलाश मलघानी, मनोहर खट्वानी, मुख्य सलाहकार, मोहन मदवानी, ओमप्रकाश मनचंदा, समिति के अध्यक्ष मनीष लाहोरानी, महामंत्री अमित संतवानी, उपाध्यक्ष कैलाश श्यामनानी, लक्ष्मण दास संतवानी, संजय मतलानी, सिंधु विद्या मंदिर की प्राचार्या जया पृथ्वानी, शाला की शिक्षिकाएं सहित समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *