Blog

समिति वालो को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित….श्री गणेश उत्सव पर सफल आयोजन करने वालो का बढ़ाया मान

गणेश प्रतिमा विसर्जन समिति एवं विश्व हिंदू महासभा का  महत्वपूर्ण आयोजन

बिलासपुर // श्री भगवान गणेश प्रतिमा विसर्जन समिति एवं विश्व हिंदू महासभा के तत्वावधान में शहर की सभी गणेश समितियों का भव्य सम्मान समारोह शहर के होटल आनंदा इम्पीरिअल में आयोजित किया गया इस अवसर पर गणेश उत्सव के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाली शहर की सभी समितियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमित विधानी,राजा अवस्थी, अभिनव तिवारी, नीरज माखीजा, ऋषभ शर्मा,राम अवस्थी,अविनाश मोटवानी और सौरभ सिंह सहित ढ़ेरों लोग मौजूद रहे।अतिथियों ने कहा कि गणेश उत्सव सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक है,समितियों द्वारा किए गए सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों से शहर में आपसी सौहार्द और एकजुटता का संदेश गया है।समारोह में उपस्थित सभी गणेश समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस सम्मान को अपने लिए गर्व का विषय बताया,पूरा आयोजन श्रद्धा,आस्था और सामाजिक एकता का अनोखा संगम रहा।

*नीरज अवस्थी और उनकी टीम ने की पहल,किया सम्मान*

बता दे श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन और समिति के द्वारा शानदार आयोजन  करने के लिए नीरज रहा अवस्थी  ने सराहनीय कार्य किया है।उन्होंने समिति वालो का सम्मान करके मान बढ़ाया है और एक नई पहचान दी है।समिति वालो का कहना है कि इस तरह के आयोजन से मन को खुशी मिलती है और अच्छा लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *