सरकारी स्कूलों में सुरक्षा फेल,कैंपस में घूम रहे आवारा कुत्तों का झुंड

डीपीआई का आदेश हवा में,सरकारी स्कूलों में कुत्तों का आतंक…..
स्कूल कैंपस में खतरा-बच्चों के बीच घूमते आवारा कुत्ते…
बिलासपुर । सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। डीपीआई ने हाल ही में आदेश दिया था कि स्कूल परिसर या उसके आसपास अगर आवारा कुत्ते या खतरनाक मवेशी दिखाई दें, तो प्राचार्य तुरंत प्रशासन को जानकारी दें और उन्हें स्कूल के पास आने से रोकें। लेकिन हकीकत बिल्कुल उलट निकली शहर के सरकंडा और तिलक नगर क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में हैरान करने वाला नज़ारा सामने आया। स्कूल कैंपस में झुंड के झुंड कुत्ते घूमते नजर आए। बच्चे रोज इन्हीं के बीच होकर कक्षाओं तक पहुंचते हैं। इससे साफ दिखता है कि प्राचार्य न तो आदेशों का पालन कर रहे हैं, न ही सुरक्षा को गंभीरता से ले रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन इस लापरवाही पर क्या कदम उठाएगा? क्या नियम सिर्फ कागजों में ही रह जाएंगे या असल में लागू भी होंगे? यह देखने वाली बात होगी। बच्चों की सुरक्षा किसी समझौते की नहीं, सख्त कार्रवाई की मांग करती है
वर्जन
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट गाइडलाइन है कि स्कूलों में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इसके लिए विशेष सतर्कता जरूरी है और स्कूलों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
विजय टांडे
जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर