Blog

सराफा व्यवसायी लूटकांडः भाजपा पार्षद की हत्या का सुपारी लेकर आये थे आरोपी,तीन घटनाओं को अंजाम देने का था प्लान….आदतन गुंडा बदमाश निकला मास्टमाइंड….

मास्टरमाइंड गुंडाबदमाश के साथ पूरे आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार 7 आरोपी
बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद होने वाले थे फरार

बिलासपुर। एसएसपी रजनेश सिंह से सराफा व्यवसायी लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि लूट के आरोपी भाजपा पार्षद की हत्या का सुपारी लेकर बिलासपुर आये थे।
जिनको होटल व्यावसायी और सराफा कारोबारी से करोड़ो के जेवरात के लुट के मामले के गिरफ्तार करके जेल दाखिल किया गया है।

दरअसल जिले के एसएसपी रजनेश सिंह ने पत्रकारों को बताया कि शहर में सराफा व्यवसायी से 17 फरवरी को हुए लूटकांड के आरोपी शहर में कांट्रेक्ट किलिंग का ठेका लेकर आए थे। इसके अलावा तीन अन्य वारदातों को भी अंजाम देने का षड्यंत्र रचा था।
होटल व्यवसायी से लूट की कोशिश, एक ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी और व्यापारी व भाजपा पार्षद बंधु मौर्य की हत्या की सुपारी लेकर आए थे। उसे शहर के एक गुंडा बदमाश युवक ने इन सब कामों की सुपारी दी थी। 7 आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है।एसएसपी रजनेश सिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया है।

एसएसपी ने बताया कि 17 फरवरी को महालक्ष्मी ज्वेलर्स के व्यापारी संतोष तिवारी पर जानलेवा हमला कर लूटकांड की साजिश रची गई थी। पुलिस टीमों ने 24 घंटे में ही आरोपियों की शिनाख्त कर उत्तरप्रदेश पुलिस की मदद से उन्हें यूपी के मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लूट का शत प्रतिशत माल बरामद कर लिया था। आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट में बिलासपुर लाकर अदालत से रिमांड लेकर पूछताछ की गई, जिसमें चौकाने वाले खुलासे हुए।इसमें यूपी पुलिस ने काफी सहयोग किया और आरोपियों कों पकड़ने
में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी।इधर
हमारे पुलिस के जवान भी रात भर जागकर आरोपियों का पीछा किये और उसके बाद आरोपियों तो पहुंचा गया।जिसमें पुलिस आरोपियों का पीछा करने में कही कोईं कसर नहीं छोड़ी।

भाजपा पार्षद की हत्या की साजिश

भाजपा पार्षद और सब्जी के थोक व्यापारी बंधु मौर्य की हत्या की साजिश के लिए सबसे पहले आरोपी बिलासपुर आए थे। पूरी घटना के तार शहर के एक बदमाश युवक नारद श्रीवास से जुड़े हुए हैं।

तार ऐसे जुड़े, नारद ने विनोद से किया संपर्क

उसने सबसे पहले लूट कांड में शामिल एक आरोपी विनोद प्रजापति को फोन करके बिलासपुर बुलाया। विनोद प्रजापति को फोन कर नारद ने कहा कि एक लंबा काम है जिसके लिए मोटी रकम मिलेगी। विनोद श्रीवास बिलासपुर में अपने साथियों के साथ आया, जिसे नारद श्रीवास ने राजकिशोर नगर के होटल सेलिब्रेशन में रुकवाया। वहां नारद श्रीवास की बाहर से आये विनोद प्रजापति, विजय लाम्बा रिंकू, गगनदीप, आमिर से मिटिंग हुई।

फल सब्जी व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजू सोनकर ने दी सुपारी

नारद श्रीवास के साथ राजू सोनकर नामक व्यक्ति भी था। उसने बताया कि उसका विवाद दयालबंद निवासी भाजपा पार्षद बंधु मौर्य से चल रहा है। उसकी हत्या करवानी है, जिसके लिए वह 25 लाख रुपये खर्चा करेगा। राजू सोनकर ने बंधु मौर्य के घर परिवार व्यापार और आने जाने का समय और रास्ता भी बताया। हत्या के पहले 6 लाख रुपये एडवांस भी राजू सोनकर ने नारद श्रीवास को दिया था।

होटल के अलावा फार्म हाउस में रुकवाया

बिलासपुर आए आरोपियों को सेलिब्रेशन होटल के बाद रुकवाने के लिए तखतपुर और बिलासपुर के फार्म हाउस और होटल में राजू सोनकर ने व्यवस्था की। यह राजू सोनकर के पहचान वाले होटल और फार्म हाउस वाले थे, इसलिए उन्होंने बिना आईडी कार्ड के आरोपियों को कमरा उपलब्ध करवा दिया।घटना को अंजाम देने, नारद श्रीवास के लिए पिस्टल विनोद प्रजापति ने मंगवाई। बाकी आरोपियों के पास हथियार पहले से था।

बाल बाल बचे भाजपा नेता व एमआईसी मेंबर बन्धु मौर्य

आरोपियों को राजू सोनकर ने बताया था कि बंधु मौर्य का व्यापार अच्छा चल रहा है। उसके पास 5-10 लाख हमेशा रहते हैं और वह रोज सुबह अपने सब्जी के थोक काम के लिए तिफरा स्थित सब्जी मंडी जाता है। आने जाने की रेकी करने के बाद 18 दिसंबर को नारद श्रीवाद समेत बाहर से आये, सभी आरोपियों ने बंधु मौर्य की हत्या और लूटपाट के लिए चोरी की बाइकों में पहुंच चांटीडीह कॉम्प्लेक्स के पास बंधु मौर्य की गाड़ी को पिस्तौल दिखाकर रुकवाने का प्रयास किया पर बंधु मौर्य गाड़ी नहीं रोक कर तेजी से कार चला कर भाग गया।

आरोपियों ने बदला प्लान

आरोपियों के बीच तय हुआ कि भाजपा पार्षद बंधु मौर्य का बाद में काम तमाम करना है। इसके अगले दिन नारद श्रीवास ने उन्हें राघवेंद्र राव सभा भवन के सामने स्थित संतोष भुवन होटल के पास बुलवाया और सदर बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान को दिखाते हुए कहा कि यहां बहुत माल रहता है। रात को इस दुकान में सेंधमारी कर तिजोरी की ज्वैलरी चोरी करनी है। नारद श्रीवास ने बताया कि त्यौहार के समय ढोल, ताशा, बाजा की आवाज बहुत होती है, मैं गाना बजवा दूंगा तुम लोग सेंधमारी कर लेना। तब एक आरोपी विजय ने कहा कि त्यौहार में अभी समय है और हमारे पास तिजोरी काटने वाला कोई लड़का नहीं है, हम इतने लंबे समय तक नहीं रह सकते और सभी ने वापस जाने का प्लान किया।

होटल व्यापारी लखन को लूटने ऐसे बना प्लान

नारद श्रीवास ने बाहर से आए आरोपियों को बताया कि तुम लोगों के आने-जाने का खर्चा निकल जाएगा। यही पास में लखीराम ऑडिटोरियम के सामने होटल वाला लखन देवांगन उर्फ नीटी समोसा वाला रहता है, जो बहुत सोना पहनता है और सवेरे 6:30 बजे के आसपास अपने घर सरकंडा से दुकान के लिए निकलता है। तब अगले दिन बीस दिसंबर को आरोपी विजय लाम्बा, गगनदीप, रिंकू और आमिर दो चोरी की बाइक में नीटी होटल वाले को चोरी की बाइकों से जाकर लूटने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए तब दोनों चोरी की मोटरसाइकिल को रेलवे स्टेशन बिलासपुर के पास छोड़कर ट्रेन से अनूपपुर आ गए, जहां से पुलिस ने गगनदीप को पकड़ लिया और बाकी सभी आरोपी भाग गए।

नारद ने फोन कर बुलाया

घटना के लिए राजकिशोर नगर के होटल में रुकने के दौरान सभी आरोपियों ने नारद श्रीवास के साथ मिलकर महालक्ष्मी ज्वेलर्स को लूट हेतु चिन्हांकित किया था। फरवरी माह में नारद श्रीवास ने विनोद उर्फ बिन्नू प्रजापति को फिर से फोन किया और महालक्ष्मी ज्वेलर्स वाले लूट तथा बंधु मौर्य की हत्या के लिए दोबारा बुलवाया। तब विनोद प्रजापति अपने साथी विजय लाम्बा, करीम खान, मोनू उर्फ राहुल को लेकर दिल्ली से अनूपपुर आया।। अनूपपुर से बस से बैठकर इरफान अली झलमला सीपत को प्लेन में शामिल कर उसकी स्कॉर्पियो वाहन से अंबिकापुर से बिलासपुर आए।

भाजपा नेता बंधु मौर्य और महालक्ष्मी ज्वेलर्स की रेकी

बिलासपुर आने से पहले आरोपियों ने मैनपाट से एक मोटरसाइकिल चोरी किया और बिलासपुर आने के बाद बंधु मौर्य और महालक्ष्मी ज्वेलर्स की रेकी किया। घटना के लिए चार पहिया गाड़ी की जरूरत होने पर अकलतरा से मारुति ईको गाड़ी चोरी किया। फिर महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी के 17 फरवरी की रात 9:00 बजे दुकान बंद कर घर जाने के दौरान उनके साथ लूट की घटना को अंजाम दिए। आरोपियों ने इको मारुति कार से अचानक संतोष तिवारी की गाड़ी को ठोकर मारी। संतोष तिवारी जब अपने कार से बाहर उतर कर देखें तब आरोपियों ने उन पर पिस्टल तानते हुए पिस्टल के बट और हथौड़ी से मारपीट कर उनकी कार में रखा सोना लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भाजपा नेता बंधु मौर्य बोले,झगड़ा नहीं चाहता था,इसलिए नहीं किया रिपोर्ट

भाजपा नेता एवं एमआईसी मेंबर बन्धु मौर्य ने लोकस्वर को बताया है कि उसकी लड़ाई राजू सोनकर से जमीन विवाद का है।चार महीना पहले भी राजू से जमीन को लेकर विवाद हुआ था।लेकिन बात आगे न बढ़े और झगड़ा न हो इसलिए थाना में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराया गया।
उसके बाद राजू उससे ज्यादा दुश्मनी रखने लगा और यही कारण है कि उसने जान से मारने की सुपारी दी है।

गुंडा बदमाश प्रेस का फर्जी आई कार्ड बनाकर दिखाता था धौंस

पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र का आदतन गुंडा बदमाश नारद श्रीवास सत्य ज्ञान समागम प्रेस का फर्जी आइकार्ड बनवाकर लोगों को धमकी देता था और वसूली करता था।इसके लिए वह राघवेंद्र राव स्थित सभा भवन के सामने बैठकर पूरा खेल खेलता था।इसमें वह होटल व्यावसायी और ज्वेलरी वाले को
लूटने का प्लान बनाया था।जिसमें किसी कों शक नहीं हुआ कि नारद के साथ बैठने वाले लड़के कौन है।

नारद और उससे जुड़े हुए लोगों के काल डिटेल और संपर्क के लोगो की भी जांच जारी

एसएसपी ने बताया की नारद श्रीवास से जुड़े हुए लोगों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।इसके साथ ही उसके काल डिटेल का रिकॉर्ड निकाल का कर जांच किया जा रहा है।
जिसमें संपर्क होने पर आगे और भी कार्रवाई होगी।इसलिए सीसीटीवी फुटेज और नारद से जुड़े हुए लोगों से भी पुछताछ हो रही है।

आरोपियों पर एंड टू एंड तक होगी कार्रवाई

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एंड टू एंड तक कार्रवाई होगी।इसके लिए पूरे परिवार का जमीन मकान और अन्य चीजों की जानकारी एकत्रित करके कार्रवाई होगी।
इसके लिए संबंधित अधिकारियों और विभागों से भी संपर्क करके कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है।ताकि पूरे आरोपियों से चोरी और लूटे हुए माल की वसूली हो सके।

पुलिस टीम को मिलेगा इनाम,करेंगे पुरूस्कृत

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि लूटकांड के काम करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत करके उनका नाम डीजीपी के पास भेजा जायेगा।इसके अलावा उन्हें इनाम भी दिया जाएगा।ताकि काम करने वाले पुलिस कर्मी और बेहतर से बेहतर काम कर सके।

*फल विक्रेता संघ अध्यक्ष को भाजपा नेताओं का मिला है संरक्षण*

मिनी फल विक्रेता के अध्यक्ष राजू सोनकर भाजपा नेता है और उसे एक पार्षद और कुछ बड़े नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है। भाजपा के पार्षद के जन्मदिन पर अपना फोटो और विधायकों पर अपना फोटो लगाकर अपना रौब दिखाना और गुंडागर्दी करना उसका पेशा है।इसके अलावा जब सड़क अरपापार सड़क चौड़ीकरण का काम हो रहा था तो राजू सोनकर ही निगम कर्मियों से विवाद करके माहौल खराब किया था।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम एवं पता

विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति पिता शिवलाल प्रजापति उम्र 33 वर्ष निवासी जमुना कॉलरी, जिला अनूपपूर (एमपी)।

करीम खान पिता वसीम खान उम्र 23 वर्ष निवासी चकमहमूद सकलेननगर ओल्ड सिटी थाना बरादरी (यूपी)।

विजय लाम्बा पिता रामलाल लांबा उम्र 52 वर्ष निवासी चंदन नगर थाना जगतपुरी पूर्वी नई दिल्ली।

मोनू उर्फ राहूल उर्फ गुडवा पिता सुंदर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सोरखा, जिला गौतम बुद्ध नगर नोयडा।

इरफान अली पिता अकरम अली उम्र 32 वर्ष निवासी झलमला थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

नारद उर्फ सुमित श्रीवास पिता गोपी श्रीवास उम वर्ष निवासी 27 खोली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर

राजू सोनकर पिता ललंदर सोनकर उम्र 38 वर्ष निवासी चिंगराजपारा जिला बिलासपुर (छग)।

आरोपियों से बरामद हुई सम्पत्ति

5 लाख 33 हजार रुपए नगद

06 धारदार चाकू

01 देशी कट्टा

01 जिंदा कारतूस

06 मोबाइल

01 मारूती इको कार

01 रेनॉल्ट क्वीड कार

01 महिन्द्रा स्कार्पीयो कार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *