Blog

सरेराह ऑटो चालक की गुंडागर्दी,पैसे को लेकर युवक से मारपीट

वायरल हुआ वीडियो, महाराणा प्रताप चौक के पास हुई हुई झड़प

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मामला दर्ज

बिलासपुर। महाराणा प्रताप चौक के पास सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक और उसके ग्राहक के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर जमकर विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि सरेराह ऑटो चालक ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। हालांकि युवक ने भी खुद को बचाने के लिए ऑटो चालक पर पलटवार किया। इस पूरी झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। आसपास मौजूद लोग और राहगीर घटना के दौरान हैरान रह गए, वहीं पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

*पुलिस बोली नहीं आई है शिकायत*

सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि ऑटो चालक के द्वारा मारपीट करने की कोई शिकायत नहीं पहुंची है।फिर भी जांच करके वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।सरेराह मारपीट और गुंडागर्दी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *