Blog

सरेराह युवक की पिटाई, महिला भी बनी हमलावर….

बीच सड़क बवाल, चप्पल और मुक्कों से हमला….

बिलासपुर । सरेराह मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है… जहां बीच सड़क एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। हैरानी की बात ये है कि इस घटना में एक महिला भी शामिल रही… और दोनों ने मिलकर युवक को चप्पल और मुक्कों से पीटा।घटना पुराना बस स्टैंड चौक के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, प्रसाद वितरण के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ… जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गयाप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी युवक और महिला ने बीच सड़क पीड़ित को घेरकर जमकर मारपीट की… जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग सहम गए।इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है… जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी हुई है।और आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *